एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा में जनसभा कर अमित शाह ने विधानसभा चुनावों का किया आगाज, सीएम बघेल पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल वालों डबल इंजन की सरकार को नकार दिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास सरकारी ऑफिस में होते थे, हमारी में पूरी जनता का हो रहा है.

Chhattisgarh: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. अमित शाह (Amit Shah) ने कोरबा (Korba) में जनसभा कर चुनावी आगाज कर दिया है. जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर कई गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र के बीजेपी (BJP) नेताओं को प्रदेश के बीजेपी नेताओं के चक्कर में नहीं आना चाहिए, छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता गलत सूचनाएं देते है.

मोदी की लोकप्रियता पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी लड़ेगी चुनाव 
दरअसल छत्तीसगढ़ में शनिवार 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अहम रहा है. बीजेपी के बड़े रणनीतकार माने जाने वाले अमित शाह ने कोरबा जिले में चुनावी आगाज कर दिया है. इस जनसभा में अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनानी होगी. इस बयान के मायने तो सब समझ रहे हैं. मोदी की लोकप्रियता में ही बीजेपी कई राज्यों में चुनाव जीतती है. इसका छत्तीसगढ़ में भी प्रयोग किया जा रहा है. 

सीएम बघेल अमित शाह से मिलने पहुंचे एयरपोर्ट
बीजेपी की पूरे दिन चली मीटिंगों और जनसभाओं में गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कई गंभीर आरोप लगाए. जब गृह मंत्री अमित शाह का दिल्ली लौटने का समय आया तो रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम बघेल उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई, जहां उन्होंने अमित शाह को छत्तीसगढ़ में मिलेस्ट्स से बने उत्पाद भेंट किए. एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को लेकर कुछ देर चर्चा की.

अमित शाह के आरोपों पर सीएम बघेल का जवाब
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में ही मीडिया कहा कि, पिछले बार (2018 विधानसभा चुनाव के पहले) अमित शाह आए थे तो 65 पार की बात करते थे. मैने उस समय कहा था अमित शाह अपने लिए नहीं हमारे लिए कह रहे हैं और हुआ ये की हम 68 पार कर गए. अब तो 71 हमारे हैं. 

बीजेपी की डबल इंजन की सरकार हो चुकी है फेल
सीएम बघेल ने दावा किया कि 2023 भी हमारा होगा और 2024 भी हमारा होगा. जनता जान चुकी है एनडीए की सरकार को 2024 में 10 साल पूरे होंगे. महंगाई और बेरोजगारी से सब त्रस्त है. केंद्र सरकार ने वादा किया था रोजगार का लेकिन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. इससे लोग परेशान हैं. अमित शाह के छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने की बात पर सीएम भूपेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल वालों ने इंकार कर दिया. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है.

हमारी सरकार में सभी योजनाएं जनता के लिए हैं- सीएम बघेल
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की योजनाओं पर दुरुपयोग करने के आरोप पर कहा कि बीजेपी के प्रदेश के नेता राष्ट्रीय नेताओं को गलत सूचना दे रहे हैं. सीएम बघेल ने कहा कि पिछली सरकार में कलेक्टर ऑफिस में लिफ्ट लगता था, अधिकारियों के बंगले में स्विमिंग पूल बनता था. यह एक पिछली सरकार में होता था और हमारी सरकार में सभी योजनाएं जनता के लिए हैं. उन्होंने बीजेपी मुद्दावीहीन बताते हुए कहा कि वह केवल आरोप लगाते हैं, केंद्र के नेताओं को प्रदेश के बीजेपी नेताओं के चक्कर में नहीं आना चाहिए.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बोलते हैं फर्राटेदार इंग्लिश, जानिए इसके पीछे की क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget