एक्सप्लोरर

Bastar: आजादी के 75 साल बाद अबूझमाड़ के इन गांवों तक पहुंचा नेटवर्क, ग्रामीणों को मिली इंटरनेट की सौगात

Abujhmad connectivity: आजादी के 75 साल बाद नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के गांव में मोबाइल टॉवर की सौगात मिली है, अब यहां के ग्रामीण इंटरनेट की सुविधा का लुफ्त उठा सकेंगे.

Abujhmad News: छत्तीसगढ़ का अबुझमाड़ एक ऐसा इलाका है जो आज भी विकास से काफी अछूता है. हजारों की आबादी वाले इस अबूझमाड़ में न सड़क है. ना बिजली है ना पुल पुलिया. आजादी के 75 साल बाद भी यहां के ग्रामीण आदिकाल की जिंदगी जीने को मजबूर है. दरअसल नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ में नक्सली भय की वजह से यहां प्रशासन के अधिकारी जाने से घबराते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के अबूझमाड़ में लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जाने से कुछ इलाको में नक्सली बैकफुट पर आए हैं.

अब इन गांवों तक शासन की योजना का लाभ पहुंचाने के साथ कनेक्टिविटी के लिए भी प्रशासन के द्वारा काम किया जा रहा है. इसी के तहत अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा गांव दो नए मोबाइल टॉवर की सौगात ग्रामीणों को दी गई है, अब  यहां के ग्रामीण भी मोबाइल फोन का लुत्फ उठा सकेंगे.

गांव में लगा मोबाइल टावर
नारायणपुर के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में सीआरपीएफ, डीआरजी एसटीएफ और आईटीबीपी के जवानों के द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में विकास कार्य और सरकारी कामकाज निर्माण कार्य के लिए जवानों के द्वारा जरूरी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किया जा रहा है. जिसके परिणाम स्वरूप अंदरूनी इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य ,शिक्षा और अन्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. इसी कार्यक्रम में नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के सोनपुर और कोहकामेटा गांव में मोबाइल के दो नए टावर लगाकर मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत की गई है.

मोबाइल टावर लगने से ग्रामीणों को होगा बड़ा फायदा
सोनपुर और कोहकामेटा में मोबाइल टावर लगने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों और पुलिस के जवानों को दूरसंचार व्यवस्था और इंटरनेट का लाभ मिल रहा है. जिसके माध्यम से अब लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ देश विदेश की घटना और अन्य गतिविधियों की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ले सकेंगे. साथ ही यहां के युवा भी अब मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत होने से स्मार्टफोन चला सकेंगे. वहीं मोबाइल कनेक्टिविटी की सौगात मिलने से ग्रामीणों में काफी खुशी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी कहना है कि पुलिस की सुरक्षा मिलने से अब अगले चरण में अबूझमाड़ के अन्य गांव में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: फिल्म 'आदिपुरुष' पर बैन की मांग पर CM भूपेश बघेल बोले- ' क्रोनोलॉजी समझिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget