एक्सप्लोरर

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में 17 ट्रेनें करीब एक महीने के लिए रद्द, Cancelled ट्रेनों की लिस्ट यहां कर सकते हैं चेक

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 लोकल और 9 एक्सप्रेस ट्रेन यानी कुल 17 ट्रेनों को करीब 1 महीने के लिए रद्द कर दिया गया है. गौरतलब है कि भारतीयर रेलवें ने ट्रेनें कैंसिल करने का कारण भी नहीं बताया है.

रायपुर:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से गुजरने वाले 17 और ट्रेन को एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है. इस बार रेलवे ने ट्रेन रद्द करने का कारण भी नहीं बताया है. गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि के बाद से लगातार भारतीय रेलवे (Indian Railway) के द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. इस बार 8 लोकल और 9 एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक महीने के लिए रद्द कर दी गई हैं. 

कटनी -भोपाल रूट की 17 ट्रेनों को किया गया है रद्द

दरअसल रेलवे के आदेश के मुताबिक 5 मई से 24 मई तक कटनी -भोपाल रूट की ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. वहीं रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है. बता दें की इससे पहले भी रेलवे ने 23 ट्रेन रद्द कर दी थी जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां
1) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

2) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी

03) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

04) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

05) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

06) दिनांक 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड- - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

07) दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

08) दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

09) दिनांक 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

रद्द होने वाली मेमू गाडियां

01) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

02) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

03) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

04) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

05) दिनांक 05 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर - डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

06) दिनांक 06 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

07) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08754 इतवारी – रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी 

08) दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: बलरामपुर विधानसभा के दौरे पर बच्चों के साथ खेलते नजर आए सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने सुनाया ‘अरपा पैरी के धार’, खुश होकर सीएम बजाने लगे ताली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget