एक्सप्लोरर

मोबाइल फोन ने 14 साल की लड़की से करा दी हत्या! सोते हुए बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मार डाला

Chhattisgarh Minor Girl Kills Brother: छतीसगढ़ में एक नाबालिग को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से डांटना भारी पड़ गया. नाबालिग ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटने पर 14 वर्षीय लड़की ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि छुईखदान थाना क्षेत्र के अमलीडीहकला गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को शनिवार को हिरासत में ले लिया.

सो रहे भाई पर किया कुल्हाड़ी से वार
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़की की तरफ से पूछताछ के दौरान बताया गया है कि वह अपने भाई देवप्रसाद वर्मा (18) के साथ घर पर थी. परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे, तब देवप्रसाद ने उसे डांटा और कहा कि वह मोबाइल फोन पर लड़कों से बात करती है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवप्रसाद ने उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि जब देवप्रसाद सो रहा था तब लड़की ने कथित तौर पर अपने भाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

हत्या के बाद नहाने लगी गई नाबालिग आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद लड़की नहाने चली गई और अपने कपड़े पर लगे खून के धब्बे साफ किए, बाद में उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

लड़की से पूछताछ की गई और इस दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

नाबालिग ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता और भाई को मारा
मध्य प्रदेश से भी कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला कुछ दिन पहले सामने आया था. जहां 14-15 मार्च की रात को एक नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने रेलवे अधिकारी पिता और 8 साल के भाई को मौत के घाट उतार दिया. नाबालिग और उसका प्रेमी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है वो लगातार हुलिया बदलकर एक से दूसरे प्रदेश के चक्कर लगा रहे और पुलिस को चकमा दे रहे है.

यह भी पढ़ें: परीक्षा में फेल होने पर बड़े भाई ने मारा था थप्पड़, नाराज होकर बन गया नक्सली, अब परिजनों को मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget