एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण की वोटिंग में 100 साल से अधिक की आयु के कितने मतदाता, यहां जानें

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कार्य पूरा करवाने के लिए 21 हजार 216 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से मतदान दल पहुंचे हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में मंगलवार (7 नवंबर) को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान होगा. इसमें बस्तर संभाग के 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है. सुबह 7 बजे घरों नक्सल प्रभावित 10 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू होगा. इसके एक घंटे बाद 8 बजे 10 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा जोकि शाम 5 बजे तक चलेगा वहीं सुबह 7 बजे शुरू होने वाला मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे समाप्त होगा. इस लिहाज से बस्तर में फोर्स और मतदान दलों की पूरी तैयारी है.
पहले चरण में 200 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

दरअसल मंगलवार को राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा .इसके लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए है. इसमें से खास मतदान केंद्रों की बात करें तो 200 संगवारी मतदान केन्द्र, 20 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र और 20 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाये गये है. इनमें से 102 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है. सुबह 7 बजे से दोपहर 03 बजे तक मोहला मानपुर, अंतागढ़, मानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल,कोण्डागांव,नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा विधानसभा क्षेत्र शामिल है. इसके अलावा सुबह 8 जे बजे से शाम 5 बजे तक पंडरिया, कवर्धा,खैरागढ़,डोंगरगढ़,राजनांदगांव,डोंगरगांव,खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा शामिल है.

20 सीट 233 प्रत्याशी और 40 लाख से ज्यादा वोटर
 
पहले चरण के 20 विधानसभा सीटों में 223 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें है. इस क्षेत्र में वोटरों की संख्या की बात की जाए तो कुल 40 लाख 78 हजार 681 है. इसमें पुरुष मतदाता 19 लाख 93 हजार 937 और महिला मतदाता 20 लाख 84 हजार 675 है वहीं तृतीय लिंग के 69 मतदाता है. इन 20 सीटों में 18 से 19 आयु वर्ग के 1 लाख 64 हजार 299 मतदाता है. 30 हजार 919 दिव्यांग मतदाता है. 100+ आयु वर्ग के 296 और 80+ आयु वर्ग के 27 हजार 918 मतदाता है.इसके अलावा सर्विस वोटरों की संख्या 4515 है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रति मतदान केन्द्र औसत मतदाताओं की संख्या 769 है. 

हेलीकॉप्टर से पहुंचे मतदान दल 

पहले चरण का मतदान कार्य पूरा करवाने के लिए 21 हजार 216 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं. इसके अलावा 4204 रिजर्व है. इस प्रकार प्रकार कुल 25 हजार 420 कर्मचारी मतदान करवाने के लिए नियुक्त किए गए है.इसके अलावा दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में कुल 156 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर के जरिए से मतदान केन्द्रों में भेजा गया है.वहीं 5148 मतदान दल बस के माध्यम से पहुंच चुके है. इस बार चुनाव में कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए है. इसमें से 2431 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई है, जिसके माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग उन मतदान केन्द्रों पर नजर रखे रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: मंगलवार को पहले फेज के लिए 20 सीटों पर वोटिंग, तीन मंत्री मैदान में, कड़ी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget