एक्सप्लोरर

Chattisgarh: मैथ्स का सवाल नहीं किया सॉल्व तो टीचर ने दी 'तालिबानी' सजा, 25-30 छात्राओं से मरवाए थप्पड़, कान सूजे

Teacher's Cruelty : बलरामपुर में टीचर ने 8वीं एक छात्र को गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर छात्राओं से इतने थप्पड़ मरवाए कि उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करना पड़ा.

Balrampur-Ramanujganj News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 8वीं क्लास के छात्र ने गणित का सवाल हल नहीं किया तो टीचर ने उसे तालिबानी सजा दे दी. टीचर ने क्लास में पढ़ रहीं 25-30 छात्राओं से उसके गाल पर थप्पड़ मरवाए. जिससे बच्चे का गाल पूरी तरह सूज गया, साथ ही कान में भी चोट आई है. मामला राजपुर ब्लॉक का है. अब छात्र के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

शिक्षक ने सभी छात्राओं से मरवाए थप्पड़

दरअसल, राजपुर थाना इलाके के झिंगो गांव निवासी जितना प्रजापति का बेटा विशाल 8वीं क्लास का छात्र है. वह निर्मला बालक पूर्व माध्यमिक शाला नाम के निजी स्कूल में पढ़ाई करता है. रोजाना की तरह छात्र 22 फरवरी को भी स्कूल गया था. गणित की पढ़ाई के दौरान वहां पदस्थ टीचर पंकज ने सभी को सवाल हल करने को दिए. छात्र विशाल सवाल हल नहीं कर सका तो टीचर ने उसे कक्षा में खड़ा कराकर करीब 25-30 छात्राओं से कनपटी में थप्पड़ मारने को कहा.

गंभीर चोट देख रेफर हुआ अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल

टीचर का आदेश मानकर सभी छात्राओं ने छात्र को थप्पड़ मारा. छुट्टी के बाद दर्द से बेहाल छात्र ने घर पहुंचकर ये बात अपने माता-पिता को बताई. उसने बताया कि उसे असहनीय दर्द होने के साथ ही कम सुनाई दे रहा है. इसके बाद पीड़ित छात्र के पिता गुरुवार की सुबह बेटे विशाल को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचा. थप्पड़ से छात्र के गाल और कान में गंभीर चोटें आई हैं. यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बच्चे को अम्बिकापुर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

पिता ने की आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग 

छात्र के पिता ने मामले की लिखित शिकायत स्कूल की प्रधानशिक्षिका और बीईओ से की है. उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पत्र की कॉपी उसने बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और कलेक्टर को भी प्रेषित की है.

ये भी पढ़ें :-Chhattisgarh News: बस्तर में मचा हाहाकार, 15 दिन में 2000 से ज्यादा लोग बीमार, OPD में नहीं मिल रहे डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget