एक्सप्लोरर

CGPSC रिजल्ट पर सियासत, BJP शुक्रवार को करेगी लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव

CGPSC Result: पीएससी रिजल्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस रिजल्ट के बाद छत्तीसगढ़ के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. ये बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है.

Raipur: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पीएससी रिजल्ट (PSC Result) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी (BJP) लगातार रिजल्ट में गड़बड़ी और सीटों की खरीद बिक्री का आरोप लगा रही है. बीजेपी के एक नेता गौरीशंकर श्रीवास (Gaurishankar Srivas) ने दावा किया है कि एक एक सीट के लिए 75 लाख रुपए की बोली लगाई गई. वहीं अब बीजेपी रायपुर में राज्य लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करने जा रही है. इसके लिए बीजेपी बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है.

दरअसल 2021 पीएससी का रिजल्ट इसी महीने 11 मई को जारी किया गया है. बीजेपी ने दावा किया है कि इसमें अधिकतर प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और कारोबारियों के बच्चों को सलेक्शन हुआ है. रिजल्ट को लेकर बीजेपी नेताओं ने ये भी दावा किया है कि सीजी पीएससी के अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट में गड़बड़ी कर अपने रिश्तेदारों का चयन किया गया है. जिसके बाद आज बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए लोक सेवा आयोग का घेराव करने जा रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आरोप लगा रहे है कि कांग्रेस के संरक्षण में घोटाला हुआ है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के साथ किया छल- अरुण साव

इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पीएससी की घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधे तौर पर धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है. प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति के साथ जो छल किया है, वह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है.

बीजेपी नेता सबूत दें, जांच जरुर होगी- सीएम बघेल

दूसरी तरफ इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. बीजेपी के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह जांच करने के लिए तैयार हैं लेकिन बीजेपी के नेता सबूत दें. सीएम बघेल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चयनित बच्चे राजनीतिक परिवार के हैं या ब्यूरोक्रेट के हैं ये तो कोई अपराध नहीं है. परिवार से संबंधित होना क्या अयोग्यता का परिचायक है. यदि बीजेपी के पास कोई तथ्य है तो सामने लाए. जांच कराए जाएंगे. चयन में कोई गड़बड़ी होगी तो जरूर उसकी जांच कराएंगे. लेकिन ऐसा करके प्रदेश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: सब्जी खरीदने के दौरान बाल बाल बचे मंत्री, आवारा पशुओं के झुंड ने बाजार में किया तांडव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget