एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सब्जी खरीदने के दौरान बाल बाल बचे मंत्री, आवारा पशुओं के झुंड ने बाजार में किया तांडव

Amarjeet Bhagat News: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री अमरजीत भगत लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर का दौरा कर, चौपाल लगा कर जन समस्याएं सुन रहे हैं.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में बहुत कम समय बचा है, ऐसे में प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं. नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला सीतापुर (Sitapur) में, जब प्रदेश सरकार में खाद्यमंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) सब्जी लेने अचानक बाजार पहुंच गए जहां वह आम लोगों की तरह जमीन पर बैठ गए. 

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा सीतापुर के दौरे पर हैं. यहां वह अपने अस्थायी निवास में लगातार चौपाल लगाकर लोगों की समस्याए सुन रहे हैं. अमरजीत भगत सीतापुर सीट से चार बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. इस बार उनके खिलाफ स्थानीय मुद्दों को लेकर जन आक्रोश है. मतदाताओं के बीच दोबारा खोई पैठ बनाने के लिए बीते दो महीने से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. 

साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत

मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा के इस दौरे में अपने आवास पर जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान वो चौपाल में मौजूद अधिकारियों को फरियादियों और क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल निपटाने के निर्देश भी दे रहे हैं. जन चौपाल में लोगों की समस्या सुनने के बाद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत स्थानीय नेताओं और पूरे लाव लश्कर के साथ पैदल साप्ताहिक बाजार पहुंच गए. बाजार में लोगों से मिलते हुए उन्होंने ठेठ देहाती स्टाइल में घुटनों के बल बैठकर सब्जी खरीदी. बादे वे अपने काफिले के साथ काराबेल गांव के लिए रवाना हो गए, यहां वह तीन दिवसीय आशीष प्रार्थना महोत्सव होंगे. 

मंत्री अमरजीत भगत के जाते ही मची बाजार में भगदड़

साप्ताहिक बाजार से मंत्री अमरजीत भगत का काफिला आगे जाते ही, उसी जगह पर आवारा पशुओं का झुंड लड़ते हुए पहुंच गया. जहां पर कुछ मिनट पहले मंत्री जी सब्जी खरीदने बैठे थे. मतलब अगर मंत्री जी चंद मिनट और सब्जी खरीदते रहते तो वो आवारा पशुओं की भगदड़ के शिकार हो सकते थे. इधर साप्ताहिक बाजार में आवारा पशुओं के लड़ते झुंड के पहुंचने से बाजार में भगदड़ मच गई. आवारा पशुओं के धक्कामुक्की में साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने आए एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. बाजार में आए एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मंत्री जी किस्मत अच्छी थी कि वे बच गए वरना वे भी मवेशियों के झुंड की चपेट में आकर आम लोगों की तरह घायल हो सकते थे. 

धूमिल इमेज को बनाने में जुटे मंत्री अमरजीत भगत

बता दें कि चार बार से सीतापुर विधायक अमरजीत भगत पिछले दो तीन वर्षों से अपने बदले हुए व्यवहार और क्षेत्र में लगने वाली एक उद्योग इकाई के जमीन संबंधी मामलों में विवाद के कारण, उनकी इमेज धूमिल हुई है. यही वजह है कि मतदाताओं को रिझाने के लिए वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर पब्लिक मीटिंग कर रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा सीतापुर सीट से ऊंट किस करवट बैठेगा. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: फेसम आर्टिस्ट ने बनाई एक्ट्रेस अदा शर्मा की पोट्रेट रंगोली, The Kerala Story फिल्म को लेकर भी कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget