एक्सप्लोरर

Raipur: छत्तीसगढ़ में खेला जाएगा CCL का दो मैच, रितेश देशमुख, सोनू सूद जैसे कई फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत

Celebrity Cricket League: छत्तीसगढ़ के रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में 18 और 19 फरवरी को सीसीएल के मैच होंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ में कई फिल्म सितारे शिरकत करने वाले हैं.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के बाद अब सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच होने वाला है. इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार भी शामिल होंगे. रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में इसी महीने 18 और 19 फरवरी को सीसीएल के मैच होंगे. इस मैच को लेकर सीसीएल के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है.

रायपुर में सीसीएल के दो मुकाबले
दरअसल बुधवार देर रात मुख्यमंत्री निवास में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सीएम बघेल को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने का न्योता दिया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों के बारे में जानकारी दी है. जो इस मैच में भाग लेने के लिए रायपुर आने वाले है. 

सोनू सूद और बॉबी देओल समेत ये बड़े स्टार आएंगे रायपुर
सीसीएल के फाउंडर श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें. इनके बीच बनी टीम के बीच ही मुकाबला होगा. उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देवल, सोहैल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप जैसे बड़े स्टार शामिल होंगे. इनके अलावा और बड़े फिल्म कलाकार इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं.

चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रायपुर में होगा
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 8 टीम भाग लेगी. ये सभी टीम फिल्मी कलाकारों की होगी. 18 फरवरी और 19 फरवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच बंगाल टाइगर और कर्नाटका बुल्डोजर के बीच होगा. इसके बाद चेन्नई और मुंबई के टीम का मुकाबला रायपुर में होगा. आपको बता दें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से पहले ग्रुप चरण में कुल 16 मैच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 मार्च को हैदराबाद में खेला जाएगा. आईपीएल की ही तरह अंक तालिका में टॉप में रहने वाले 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा. 

ये भी पढ़ें: Weather Update: सर्दी लेगी यूटर्न! आज से झेलनी पड़ेगी तेज हवाओं की मार, पढ़े IMD का नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget