एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: शराबबंदी पर दिए बयान को लेकर कवासी लखमा को बीजेपी ने घेरा, बस्तर में आंदोलन की तैयारी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराबबंदी पर उनके दिए गए बयान पर घेरने का प्रयास कर रही है. बीजेपी इस मुद्दे पर आंदोलन करने की तैयारी में है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ एक साल बचा हैं. ऐसे में बीजेपी ने बस्तर के लोकप्रिय नेता कहे जाने वाले प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराबबंदी के मामले में घेरना लेकर शुरू कर दिया है. दरअसल आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा शराबबंदी को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने बस्तर में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर ली  है.

दरअसल कांग्रेस की  चुनावी घोषणा पत्र में से एक शराबबंदी को लेकर कवासी लखमा ने जगदलपुर में एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने कहा था कि शराबबंदी एक दिन में फैसला लिए जाने वाला मसला नहीं है. इसके लिए विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में विधायकों के दल गठन हुआ है. इस दल के द्वारा देश के अन्य राज्यों में सर्वे भी किया जाएगा. सर्वे  रिपोर्ट के बाद ही शराबबंदी में कुछ निर्णय लिया जा सकता है. क्योंकि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है. वहां क्राइम का ग्राफ बढ़ा है.

बीजेपी ने साधा निशाना

कोरोना काल में भी शराब नहीं मिलने की वजह से बिलासपुर और रायपुर में जिस तरह से मौत हुई है. उसका जिम्मेदार कौन है? ऐसे में कांग्रेस सरकार सोच समझकर शराबबंदी का फैसला लेगी. उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का कहना है कि जिस घोषणापत्र में शराबबंदी की घोषणा कर कांग्रेस सरकार में आई और महिलाओं से वादा किया. सरकार बने 4 साल बीत गए हैं, वो वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है. इससे महिलाओं में भी काफी रोष है. बीजेपी ने भी बकायदा टीम गठित कर सभी राज्यों का सर्वे कर रिपोर्ट भी सौंप दी. बावजूद इसके अब चुनाव में जब एक साल बचा हुआ है, ऐसे में वो अब भी कांग्रेसी विधायकों से सर्वे कराने की बात कह रहे हैं.

बीजेपी करेगी संभाग भर में आंदोलन
बीजेपीके पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोगों को शराबबंदी के नाम पर धोखा दिया है. जिसके चलते शराबबंदी की मांग को लेकर बीजेपी ने आंदोलन शुरू कर दिया है. आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की महिलाएं  इस वादाखिलाफी को लेकर कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएंगी. इधर शराबबंदी की मांग को  लेकर  जगदलपुर में भाजयुमो ने कवासी लखमा का पुतला फूंका. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि शराबबंदी की मांग को लेकर अब ये आंदोलन पूरे संभाग भर में होगा. कवासी लखमा ने जो बस्तर वासियों से  वादा किया था. अब वो उससे मुकरते नजर आ रहे हैं. उनके द्वारा  किए गए वादे को याद दिलाने अब संभाग भर में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन होगा.

Chhattisgarh: लाखों दीयों से जगमगा उठा छत्तीसगढ़ का मिनी अयोध्या, पिछले वर्ष जलाए गए थे 90 हजार दीये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget