एक्सप्लोरर

BJP Paidal March: आज रायपुर में राहुल गांधी का कार्यक्रम, पैदल मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की बीजेपी

रायपुर में 3 फरवरी यानी आज राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में उनके कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी को पैदल मार्च निकालने के लिए अनुमति नहीं मिली है.

BJP Paidal March: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की तीसरी लहर के बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम है. इसकी व्यवस्था में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. दूसरी तरफ आज बीजेपी ने पैदल मार्च करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन नहीं मिली है. इस पर बीजेपी ने जिला प्रशासन की नीति पर सवाल उठाया है. बीजेपी नेता राजेश मूणत ने प्रशासन को कांग्रेस की कठपुतली करार दिया है.
 
दरअसल रायपुर में 3 फरवरी यानी आज राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में उनके कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी आज ही के तारीख में जिला प्रशासन से पैदल मार्च निकालने के लिए अनुमति मांगी है, लेकिन धरना-जुलूस पर प्रतिबंध होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया है. इस पर बीजेपी नेता राजेश मूणत ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.
 

BJP Paidal March: आज रायपुर में राहुल गांधी का कार्यक्रम, पैदल मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की बीजेपी
 
बीजेपी ने प्रशासन के नीति पर उठाया सवाल
 
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोहरा मापदंड वाली सरकार हैं. रायपुर में जहां भाजपा को जन समस्या के निवारण के लिए 3 फरवरी को पैदल मार्च की अनुमति नहीं दी जाती है और उसी तारीख पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भीड़-भाड़ वाली जनसभा सहित अलग-अलग कार्यक्रम की अनुमति किस अधिकार-कानून के तहत दी गई है? उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार जब रायपुर में धरना-जुलूस आदि पर प्रतिबंध है तो राहुल गांधी का कार्यक्रम किस कानून के तहत हो रहा है?
 
कांग्रेस ने दिया ये जवाब
 
इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राजेश मूणत के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि जब कोई राष्ट्रीय नेता आता है तो जिला प्रशासन व्यवस्था बनाती है. इससे पहले जब बीजेपी के भी राष्ट्रीय नेता आते रहे हैं तो जिला प्रशासन ने व्यवस्था बनाया है. गौरतलब है कि 5 जनवरी को जिला प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन कोरोना की रफ्तार धीमी होने पर 27 जनवरी को इसे हटा दिया गया. अब भी जिले में विवाह और अंत्येष्टि के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है. सिनेमाघर, मॉल, जिम, रेस्टोरेंट, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है. धरना-जुलूस पर भी प्रतिबंध जारी है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget