एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, सरोज पांडेय समेत इन नेताओं का है नाम

Chhattisgarh BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी ने चिंतामनी महाराज को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की इस सूची में सरोज पांडेय, चिंतामनी महाराज, विजय बघेल समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. कोरबा से सरोज पांडे को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. सरगुजा से चिंतामनी महाराज को उम्मीदवार बनाया गया है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विजय बघेल उम्मीदवार होंगे. 

इसके अलावा राजनांदगांव से संतोष पांडे को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है. बस्तर से महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है. कांकेर से भोजराम नाग को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो गई है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सीट से तोखन साहू को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, महासुंद से रुप कुमारी चौधरी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है. प्रदेश की कांकेर लोकसभा सीट से भोजराज नाग को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा जांजगीर लोकसभा सीट से कमलेश जांगड़े को बीजेपी ने मौका दिया है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सभी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

  • कोरबा से सरोज पांडे
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • राजनांदगांव से संतोष पांडेय
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भोजराज नाग
  • जांजगीर से कमलेश जांगड़

रायपुर से साल 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की थी. इस बार पार्टी ने यहां से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है. सरगुजा सीट से साल 2019 में बीजेपी की रेणुका सिंह ने जीत हासिल की थी. इस बार पार्टी ने यहां से चिंतामणि महाराज को मौका दिया है. पिछले चुनाव में कांकेर से बीजेपी के विक्रम उसेंडी जीतकर आए थे. इस बार कांकेर सीट से भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कोरबा में पुलिस चौकी के आसपास मंडराते हैं गजराज, पुलिसकर्मी छत पर चढ़कर बचाते हैं जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget