एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में नए DRM के साथ आंदोलनकारियों की बैठक, स्थगित किया गया रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया गया. नए डाआरएम ने आंदोलनकारियों को समस्या दूर करने का आश्वाशन दिया

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) में बुधवार को नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मंगलवार की शाम रेलवे के नए डीआरएम प्रवीण पाण्डेय और रेल अधिकारियों की आंदोलकारियों के साथ बैठक हुई, जहां आंदोलनकारियों ने नए डीआरएम का स्वागत किया. अधिकारियों ने बैठक में यात्रियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने के विषय पर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया. इसके बाद नागरिक सुरक्षा मंच ने रेल रोको आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया. हालांकि, नागरिक सुरक्षा मंच का कहना है कि आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित किया गया है. अगर यात्रियों को समस्याओं को ध्यान में रखकर उसे दूर नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रखा जाएगा.

इन मांगों को लेकर आंदोलन
रेल अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम नागरिक सुरक्षा मंच के सदस्यों और मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के साथ ही अधिकारियों के बीच बैठक हुई. साथ ही उनकी मांगों पर सिलसिलेवार चर्चा की गई. इस दौरान बताया गया कि नागरिक सुरक्षा मंच ने तीन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया. इसमें रद्द ट्रेनों को बहाल करने, ट्रेनों की लेटलतीफी बंद कर समय पर परिचालन करने, पहले की तरह छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए. बैठक में नए डीआरएम प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में सभी गाड़ियों का परिचालन शुरु कर दिया गया है. वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन से 89 गाड़ियों की सुविधा मिल रही है. उन्होंने आगे बताया कि रेलवे जोन के विभिन्न मंडलों में रेल विकास का काम चल रहा है, इसलिए गाड़ियां देर से चल रही हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि हम गाड़ियों की समयबद्धता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर रेड

छोटे स्टेशनों पर रुके ट्रेन
नागरिक सुरक्षा मंच की मांग है कि छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए. इस पर रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि बेलगहना, करगीरोड जैसे छोटी स्टेशनों में गाड़ियों के ठहराव की सुविधा देने का अधिकार रेलवे जोन के अधिकारियों के पास नहीं है. उनकी मांग पर रेलवे की ओर से प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास भेजा जाएगा. बैठक में सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई और बुधवार को आयोजित रेल रोको आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया गया है. इधर नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कहा कि रेलवे के आग्रह पर डीआरएम प्रवीण पाण्डेय और सीनियर डीसीएम विकास उपाध्याय सहित रेलवे के अधिकारियों से यात्रियों की समस्याओं और ट्रेनों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई.

आंदोलन स्थगित
अमित तिवारी ने आगे बताया कि कोरोना काल के बाद बंद अधिकांश ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है. ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया गया है. वहीं ट्रेनों के बंद किए गए स्टॉपेज शुरू करने की मांग पर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी है. फिलहाल, रेल अफसरों के आग्रह पर आंदोलन स्थगित किया गया है लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है. विभिन्न मांगों के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो नागरिक सुरक्षा मंच के पदाधिकारी बैठक कर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Bastar: 32 फीसदी आरक्षण नहीं मिलने पर आदिवासी करेंगे भूमकाल आंदोलन, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget