एक्सप्लोरर

Bastar: 32 फीसदी आरक्षण नहीं मिलने पर आदिवासी करेंगे भूमकाल आंदोलन, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 14 महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस बस्तर के आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए जमकर मेहनत कर रही है.

Bastar Tribals News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 14 महीने ही शेष रह गए हैं. ऐसे में बस्तर संभाग के सबसे बड़े वोट बैंक को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस आरक्षण के मुद्दे को लेकर आए दिन आंदोलन कर रही है. 2 दिन पहले बीजेपी के द्वारा सैकड़ों की संख्या में आदिवासियों को लेकर नेशनल हाईवे 30 पर नारायणपुर, कोंडागांव चौक में घंटों तक चक्का जाम किया था. बीजेपी ने आरक्षण में 12%  कटौती को लेकर इसे भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार की गलती बताया था.

वहीं सोमवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज ने भी कांग्रेस के साथ सैकड़ों की संख्या में नेशनल हाईवे 30 पर लगभग आधे घंटे तक चक्का जाम किया. सर्व आदिवासी समाज ने आरक्षण में कटौती को लेकर पिछली बीजेपी सरकार पर ठीकरा फोड़ा. सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सही समय पर हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश नहीं किया, जिसके चलते आरक्षण में कटौती हुआ. इस वजह से इसका खामियाजा आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है.

बस्तर में आदिवासियों का है सबसे बड़ा वोट बैंक

बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 11 विधानसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित है और एक जनरल सीट है. पूरे बस्तर संभाग में सबसे बड़ा वोट बैंक आदिवासियों का है. पिछले 19 सितंबर को हाईकोर्ट के आदेश के बाद 32 फीसदी आरक्षण में 12 फीसदी आरक्षण कटौती करने को लेकर छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों के साथ-साथ बस्तर संभाग के आदिवासी भी काफी नाराज हैं. इन आदिवासियों को बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने पाली में साधने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के नेता इन आदिवासियों के साथ आंदोलन कर भूपेश सरकार की गलती बता रहे हैं, तो वहीं कांग्रेसी भी इन आदिवासियों को लेकर पिछली बीजेपी सरकार की गलती बता रही है. 

दोनों ही पार्टी आदिवासी को साधने में जुटी

कुल मिलाकर दोनों ही पार्टी के नेता आदिवासियों को साधने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आरक्षण को लेकर आदिवासी समाज खुद भ्रमित है कि आखिर 12 फीसदी आरक्षण में कटौती को लेकर गलती किस सरकार की है. फिलहाल आदिवासियों का कहना है कि गलती किसी भी सरकार की हो लेकिन हमें एक बार फिर से 32 फीसदी आरक्षण चाहिए. आदिवासियों ने कहा कि अगर आंदोलन के बावजूद भी जल्द से जल्द आरक्षण को लेकर सरकार के द्वारा कुछ ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो एक बार फिर बस्तर में भूमकाल आंदोलन होगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर नाराज हुए CM बघेल, डेटलाइन तय कर जिलाधिकारियों को दी ये हिदायत

Raipur: कलेक्टर एसोसिएशन के कार्यक्रम में CM बघेल ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget