एक्सप्लोरर

Bilaspur: गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के साथ करने लगी बातचीत तो भड़का बॉयफ्रेंड, युवक को दी ये खौफनाक सजा

Bilaspur Murder News: गर्लफ्रेंड का किसी और लड़के के साथ बढ़ने लगा मेलजोल तो बॉयफ्रेंड ने खूनी वारदात की रच डाली खौफनाक साजिश. बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बिलासपुर( Bilaspur) में हुए स्टूडेंट के अंधे कत्ल(blank Murder) की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. लव ट्रायंगल(Love Triangle) में प्रेमिका के पहले प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने लाठी-डंडे, बेल्ट और रस्सी से मारपीट कर युवक को मौत के घाट उतारा था. पुलिस (Police) ने मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से घटना में उपयोग लाठी-डंडा, बेल्ट व बाइक जब्त किया गया है. पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. 

6 जून को सड़क किनारे मिला था युवक का शव
दरअसल बीते 6 जून को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा पेट्रोल पंप के पास एक युवक की लाश मिली थी. तब बताया जा रहा था कि चलती कार से युवक की लाश को सड़क किनारे फेंका गया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तब पता चला कि युवक का नाम यश साहू है. जो सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला है और बिलासपुर में रहकर यूपीएससी की कोचिंग कर रहा था. पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए मामले में तहकीकात शुरू की.

बॉयफ्रेंड ने रची मौत की साज़िश
इस दौरान कोचिंग सेंटर और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज और पूछताछ में ये बात सामने आई कि मृतक यश का चकरभाटा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था. साथ ही उसी युवती का चकरभाटा के ही युवक राहुल नामदेव से भी प्रेम प्रसंग था. राहुल अपनी प्रेमिका को देखने के लिए कोचिंग सेंटर जाया करता था. उसी दौरान उसे पता चला कि प्रेमिका मृतक यश साहू के साथ भी प्रेम करती है और अक्सर उसके साथ में रहती है. मृतक यश यहीं से राहुल के आंख में खटकने लगा. जिसके बाद राहुल ने यश को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई. 

पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट
आरोपी राहुल बीते 6 जून को कोचिंग सेंटर पहुंचा यहां एक बार फिर उसने अपनी प्रेमिका और यश के साथ देख लिया. आरोपी राहुल इसी दौरान गुस्से से आग बबूला हो गया. जिसके बाद पहले उसने अपनी प्रेमिका से नोकझोंक किया और उसके बाद मृतक यश को कोचिंग सेंटर से बुलाकर अपने साथ स्कूटी में बैठाकर मारपीट करते हुए चकरभाठा ले गया. यहां नयापारा के एक बंद ढाबे में राहुल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर यश की लाठी-डंडे और बेल्ट से जमकर पिटाई की. मारपीट से यश अधमरा हो गया. जिसके बाद यश के मौत के डर से राहुल और उसके साथी उसी हालत में यश को ऑटो में बैठाकर भाग गए. उसके बाद यश का शव परसदा हाईवे किनारे मिला. इस तरह लव ट्राएंगल वारदात का कारण बना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में ऐसे टिकट का बंटवारा करेगी कांग्रेस, प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया किसे मिलेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget