एक्सप्लोरर

Bilaspur News: अपनी गलती के लिए थाने में पिता को पीटता देख नहीं पाया बेटा, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Bilaspur Suicide Case: बिलासपुर से एक मार्मिक घटना सामने आई है. थाने में अपने पिता के साथ मारपीट होता देख एक बेटा सह नहीं पाया और उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की बर्बरता सामने आई है. इसका नतीजा ये रहा कि एक युवा ने सुसाइड कर लिया. मामला यह है कि युवा ने अपनी गाड़ी से महिला को टक्कर मार दी. महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी. जिस युवा ने टक्कर मारी थी उस युवा की जगह पुलिस ने उसके पिता को उठा लिया. आरोप यह है कि थाने में पिता को पुलिस ने उसी युवा के सामने मारा. पिता के मार खाने के बाद युवक दुखी हो गया और उसने ट्रेन के समने कूद के आत्महत्या कर ली.

ये है पूरा मामला

दरअसल ये मामला बिलासपुर जिले का है. 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे भैसबोड़ के निवासी हरिशचंद्र गेंदल ने अपनी बाइक से गांव की कुछ युवतियों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग गया. इसके बाद युवतियों ने बिल्हा थाने में टक्कर की शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और इसी एक्शन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने बाइक सवार के घर में दबिश दी और हरीश चंद्र नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता को उठकर थाने ले आई.

इस दौरान आरक्षक रूपलाल चंद्रा ने युवक के पिता की थाने पिटाई कर दी. दौड़ता भागता बेटा भी थाने पहुंचा और अपने पिता को पुलिस मार खाते देख आहत हो गया और पुलिस के अधिकारियों को कहने लगा कि गलती उसकी है. पिता की नहीं है लेकिन आरक्षक ने बर्बता पूर्वक पिता के साथ मारपीट की है.

पिता की पिटाई से आहत बेटे ने की सुसाइड

युवक ने पुलिस ये भी बताया कि जिन युवतियों के साथ हादसा हुआ था. उनको घर जाकर माफी मांग चुका है और समझौता भी हो गया है. इसके बाद पुलिस ने पिता को छोड़ दिया. देर शाम बाप बेटे घर वापस लौट आए. इसके बाद पुलिस की मारपीट से आहत हुए हरीशचंद्र ने भैसबोड़ रेलवे लाइन में ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.

आरक्षक को किया गया निलंबित

अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया. थाने में जमकर हंगामा हुआ. आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस में में बिलासपुर ग्रामीण के एडिशन एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि युवक हरीशचन्द्र गेंदले ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किया है. परिजनों और ग्रामीणों के आरोप पर सिपाही रूपलाल चंद्रा को निलंबित कर दिया है. इस मामले में जांच के लिए कमिटी गठित की गई है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, किस संभाग में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, कितना लुढ़केगा का पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget