एक्सप्लोरर

Bilaspur News: अक्षय नवमी पर पिकनिक मनाने की आड़ में खेला जा रहा था जुआ, 49 हजार कैश के साथ 42 गिरफ्तार

कोरी डैम के जंगल में हर साल बिलासपुर के साथ ही कोरबा, कवर्धा और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से भारी संख्या में जुआरी दांव लगाने पहुंचते हैं. पुलिस ने सिविल ड्रेस में दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में एक ऐसी जगह है जहां पिकनिक मनाने की आड़ में जंगल में फड़ लगाकर जुआ खेलना परंपरा बन गया है. जुआरियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सिविल ड्रेस में दबिश देना पड़ता है, क्योंकि कौन जुआ खेलने आया और कौन पिकनिक मनाने इसका पता नहीं चला पाता है. बीते दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ अक्षय नवमी के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी जुआरियों का मेला लगा था. इन्हें रोकने के लिए थाना कोटा पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में तैनात रही और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 50 हजार के करीब नगद बरामद किया गया है. 

बड़ी संख्या में पहुंचते हैं जुवारी
दरअसल, अक्षय नवमी पर हर साल की तरह इस बार भी कोटा क्षेत्र के कोरी डैम के जंगल में सुबह से जुआरियों का जमावड़ा लगा रहा. इस क्षेत्र में अलग-अलग जगह से आकर पिकनिक मनाने की आड़ में जंगल में फड़ लगाकर जुआ खेलने की पुरानी परंपरा है. यही वजह है कि पुलिस की सख्ती के बाद भी यहां हर साल बिलासपुर जिले के साथ ही कोरबा, कवर्धा सहित मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से काफी ज्यादा संख्या में जुआरी दांव लगाने पहुंचते हैं. इस साल भी ऐसा ही हुआ कोरी डैम के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फड़ लगाकर जुआ खेला जा रहा था. इन्हें पुलिस ने सिविल ड्रेस में दबिश देकर पकड़ा. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 42 जुआरियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 49 हजार 400 रुपये बरामद किए गए.

पुलिस ने बताया
एसडीओपी आशीष अरोरा ने बताया कि जुआ एक सामाजिक बुराई है. इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही है. कोरी डैम में अक्षय नवमी पर जुआरियों को रोकने के लिए पुलिस तैनात रही. उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती की वजह से अब वहां जुआरियों की संख्या कम हो गई है. फिर भी कुछ लोग जुआ खेलने पहुंचते हैं थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि अक्षय नवमी पर कोरी डैम में जुआरियों का फड़ लगता है. इसे रोकने के लिए सुबह से पुलिस टीम को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया था. फिर भी कई जुआरी जंगल के भीतर फड़ जमाए बैठे थे जिनको घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने अलग-अलग 6 फड़ में दबिश देकर 42 जुआरियों को पकड़ा है. 

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब लोगों को मुफ्त में मिलेंगी ये चिकित्सा सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget