एक्सप्लोरर

Bijapur News: क्या है एडसमेटा कांड, न्यायिक जांच रिपोर्ट को लेकर प्रभावित ग्रामीणों ने कही ये बात

Bijapur: बीजापुर में साल 2013 में पुलिस की ओर से हुई फायरिंग के दौरान 4 नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी. इसको लेकर 9 साल बाद सीएम बघेल ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश की है.

Judicial inquiry commission report: छत्तीसगढ़ के नौ साल पुराने मामले में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने न्याय मिलने की उम्मीद राज्य सरकार से की है. दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एडसमेटा गांव में साल 2013 में पुलिस की ओर से हुई फायरिंग के दौरान 4 नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत के मामले में 9 साल बाद राज्य सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के सदन में पेश किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एड़समेटा में मारे गए लोगों में से कोई भी नक्सली नहीं था. जैसा कि उस समय आरोप लगाया गया था.

किसने की है घटना की जांच

घटना की न्यायिक जांच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.के अग्रवाल ने की है. उन्होंने यह रिपोर्ट 2021 के सितंबर माह में कैबिनेट में पेश की है जिसे 6 महीने बाद सीएम ने सदन में पेश किया. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जवानों के पास सुरक्षा के सही और पर्याप्त साधन नहीं थे. सुरक्षाकर्मियों ने घबराहट में गोलियां चलाई होगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मारे गए आदिवासी निहत्थे थे और 44 राउंड गोलियां चलने से सभी मारे गए. इस मामले में घटना के दूसरे दिन से ही गांव के लोग मुठभेड़ के फर्जी होने की बात कह रहे थे. लेकिन उस दौरान उनकी बातों को कोई नहीं मान रहा था. इसके बाद तत्कालीन बीजेपी सरकार ने मामले में जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया था.

Corona Vaccine: सरगुजा में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों को मिलेगी बूस्टर डोज

कैसे हुई थी घटना 

दरअसल साल 2013 में बीजापुर जिले के एडसमेटा गांव में जश्न का माहौल था. इस गांव के पुरुष ग्रामीण गांव से दूर मंदिर में बीजपंडूम त्यौहार मना रहे थे और महिलाएं घर पर थी. वहीं आधी रात अचानक गोलियों की आवाज आई और गांव की महिलाएं अनहोनी की आशंका के बीच बीजपंडुम वाले इलाके की तरफ दौड़ पड़ीं. चारों ओर से चीखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी. गांव के कई लड़के लहूलुहान पड़े थे. सुबह जब उजाला हुआ तो लहूलुहान लोगों में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे. इनमें से एक बच्चा 10 साल का था और वह नक्सली नहीं था. वहीं दूसरा बच्चा किसान था और खेती-बाड़ी कर घर चलाता था.

फर्जी एनकाउंटर का ग्रामीणों ने किया था विरोध

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों पर फर्जी एनकाउंटर का जमकर विरोध किया था. जिसके बाद विपक्ष में रहे कांग्रेस के दबाव पर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया. साथ ही कांग्रेस ने भी कोंटा विधानसभा के विधायक कवासी लखमा के नेतृत्व में जांच समिति बनाई और इसकी रिपोर्ट तत्कालीन राज्यपाल को सौंपी थी. हालांकि इस घटना के 9 साल बाद इस मामले को लेकर कुछ पन्नों की जांच रिपोर्ट आई है. लेकिन कार्रवाई को लेकर कोई बात नहीं लिखी गई है. वहीं एडसमेटा के प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल पाया है और जब तक 4 नाबालिक  समेत 8 ग्रामीणों के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती तब तक ग्रामीणों को न्याय नहीं मिलेगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री का आरोप

इस मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कांग्रेस नेता अरविंद नेताम ने कहा कि बस्तर अपने यहां हुए कत्लेआम का सच जानना चाहता है. एडसमेटा कांड की रिपोर्ट सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए. अरविंद नेताम ने एडसमेटा की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है. उन्होंने यह भी कहा है कि बस्तर के आदिवासी सरकार की कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं और अगर ऐसा नहीं हुआ तो माना जाएगा कि सरकार के लिए आदिवासी की जान की कोई कीमत नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले में ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 5 महिलाओं की मौत, हादसे के बाद सीएम ने दिए यह निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget