एक्सप्लोरर

Journalist Mukesh Chandrakar Murder: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की. आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है.

Journalist Mukesh Chandrakar Accused Arrested: छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस ने मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है. एसआईटी ने फरार मुख्य आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया. अब मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को बीजापुर लाया जा रहा है. 

बीजापुर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को एसआईटी ने सोमवार तड़के हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. आरोपियों से पूछताछ जारी है" 

2 दिन पहले भी 3 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी 

शनिवार (4 जरवरी) को सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर, सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसी दिन पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया था. 33 वर्षीय मुकेश चंद्राकर जो 1 जनवरी को लापता हो गए थे. उनका शव 3 जनवरी को चट्टन पारा इलाके में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक नए बंद किए गए सेप्टिक टैंक में मिला था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के सिर, पीठ, पेट और छाती पर कई जगह कठोर और कुंद वस्तुओं से वार किए जाने के निशान थे.

 सुरेश चंद्राकर वारदात के बाद से फरार था. आरोपी को सोमवार देर रात एसआईटी ने हैदराबाद से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जारी है. 

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया था कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे. बीजापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी. तीन जनवरी को उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया ​था. 

क्या है पूरा मामला?  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते 1 जनवरी को मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी. हतया के दूसरे दिन से ही मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर फरार चल रहा था. उसके हैदराबाद में होने की जानकारी पुलिस को लगी थी. जिसके बाद SIT की टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और 300 से अधिक कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद सोमवार को सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली.

फिलहाल, आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.. मुकेश हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के प्रभारी और एडिशनल एसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि सुरेश चंद्राकर की देर रात गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद सीधे बीजापुर लाया गया है. SIT टीम के द्वारा लगातार आरोपी से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके की गिरफ्तारी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर एक्शन मोड में CM विष्णुदेव साय, बोले- 'पत्रकार कानून लाएंगे'

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget