एक्सप्लोरर

Bijapur Encounter: बीजापुर में नेशनल पार्क में मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 नक्सलियों का शव बरामद

Bijapur Encounter News: छत्तीसगढ़ में साल की शुरुआत में ही सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं. 12 जनवरी को बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई है.

Chhattisgarh News: बीजापुर जिले जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें तीन नक्सलियों के शव मिले. उन्होंने वर्दी पहन रखी थी. मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक वेपंस सहित अन्य हथियार,विस्फोटक सामान और नक्सलियों का दैनिक सामान बरामद हुआ है.

बीजापुर पुलिस मारे गए नक्सिलयों की फिलहाल पहचान कर रही है. इलाके में सर्च अभियान जारी है. मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है. एसपी के मुताबिक नक्सल विरोधी सर्च अभियान के क्रम में शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली. जिसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी.

सुकमा में मारे गए थे तीन नक्सली

उधर, रविवार सुबह  से  सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. मारे गए नक्सलियों के शव लेकर जवानों की टीम पुलिस मुख्यालय पहुंच रही है. पिछले दिनों सुकमा में तीन वांछित नक्सली मारे गए थे जिनपर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें से एक कुख्यात नक्सली कोरसा महेश था जिसपर 8 लाख का इनाम था. वह बीजापुर और सुकमा में हुए नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था. वह आईईडी एक्सर्ट था. यानी उसे आईईडी बनाने, प्लांट करने और विस्फोट करने का एक्सपर्ट था. बाकी दो नक्सली पर 5-5 लाख का इनाम था. 

नक्सली हमले में शहीद हुए थे सीआरपीएफ जवान

सुकमा की नक्सली घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि बीजापुर की घटना में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे. इन दोनों ही घटनाओं की साजिश कोरसा महेश ने रची थी. छत्तीसगढ़ में साल के पहले महीने में अब तक 12 नक्सली मारे जा चुके हैं. एक घटना 2023 और दूसरी घटना 2024 में हुई थी. सुरक्षा बलों ने दोनों ही हमलों का बदला ले लिया.

ये भी पढ़ें- रायपुर में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की सेंटरिंग गिरी, दो लोगों की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget