एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का दावा- 'कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद ED की...'

Karnataka Results 2023: कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की जीत निश्चित है.

Chhattisgarh News: कर्नाटक की जीत से कांग्रेस में नई ऊर्जा आ गई है. इस साल देश के 3 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिनमें कांगेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदा बाजार जाने से पहले रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की. उन्होंने नाम लिए बिना ही बीजेपी के बड़े नेताओं और ईडी को लेकर बयान दिया.

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक रिजल्ट आने के बाद शीर्ष पर बैठे जो लोग हैं वो इस घटना से उबर नहीं पाए हैं और ईडी के अधिकारी भी क्या करें क्या ना करें किम कर्तव्य विमूढ़ की स्थिति में हैं लेकिन जैसे ही वे इससे उबरेंगे वैसे ही ईडी की कार्रवाई और तेज होगी क्योंकि ईडी बौखलाई हुई है और जब कोई हिंसक प्राणी घायल हो जाता है तो वह और तेज हमला करता है. अब उसी प्रकार की स्थिति बन गई है.

इस साल छत्तीसगढ़ में है होने हैं विधानसभा के चुनाव
बता दें कि देश में इस साल 3 राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है जिनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश  शामिल है. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होने के बाद कांग्रेस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 71 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर चुकी है. सीएम भूपेश बघेल लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरा कर रहे हैं. साथ ही विभिन्न समाज के लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में लगातार जारी है ईडी की कार्रवाई
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कारोबारी, अफसर और कांग्रेस के नेताओं पर बड़ी कार्यवाही की है. कई लोगों को ईडी ने गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा शराब से जुड़े कारोबारियों पर भी ईडी ने शिकंजा कसा हुआ है. ईडी ने छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले को भी उजागर किया है. इस मामले में ईडी ने रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है. ईडी लगातार इस मामले में जांच कर रही है और उसकी कार्रवाई अभी भी जारी है. सीएम भूपेश बघेल ईडी की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर हैं.

यह भी पढ़ें: Surguja: इस गांव की आधा दर्जन लड़कियां गायब, ग्रामीणों ने गुड़ की फैक्ट्री को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget