एक्सप्लोरर

महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Mahadev Satta App: महादेव ऑनलाइन सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के लोगों पर प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगाया है.

Bhupesh Baghel on Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप स्कैम मामले में ईडी को बड़ी कामयाबी हात लगी है. सट्टा एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "अभी भी महादेव सट्टा एप चल रहा है. रवि उप्पल और दूसरे प्रमोटर्स कब पकड़े जाएंगे? अभी तक महादेव सट्टा बंद नहीं हुआ है. इससे साफ है कि भारत सरकार में बैठे हुए लोग महादेव सट्टा के प्रमोटरों से वसूली कर रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, "जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने महादेव सट्टा एप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी. हमने भारत सरकार को सट्टा एप बंद करने के लिए पत्र भी लिखा था. महादेव सट्टा एप छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश और दुनिया में चल रहा है. क्या कार्रवाई कर रही है भारत सरकार?" 

पूर्व राज्यपाल पर भी लगाया आरोप
भूपेश बघेल ने यह भी आरोप लगाया, "सौरभ चंद्राकर पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के साथ पार्टी मना रहे हैं. चुनाव के वक्त बीजेपी ने महादेव सट्टा को लेकर कई तरह के आरोप लगाए, लेकिन डबल इंजन की सरकार अभी भी महादेव सट्टा एप को नहीं बंद कर पा रही है. साफ है कि महादेव सट्टा एप से प्रोटेक्शन मनी भारत सरकार को जा रही है."

भूपेश बघेल पर भी लगे थे कई आरोप
आपको बता दें कि महादेव सट्टा एप मामले में भूपेश बघेल पर भी कई तरह के आरोप हैं. महादेव सट्टा एप की एफआईआर में भी भूपेश बघेल का नाम है. आरोप हैं कि हजारों करोड़ के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में काली कमाई तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को प्रोटेक्शन मनी दी जाती थी.

एक ओर जहां भूपेश बघेल भारत सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं, तो माना जा रहा है कि महादेव सट्टा एप मामले में कंपनी के प्रमोटर्स की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, कांग्रेस-BJP में वार पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget