एक्सप्लोरर

Bhanupratappur By-election: आरोपों को लेकर जुबानी जंग शुरू, कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जा सकती है बीजेपी

भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. अब बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने का मन बना लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोप से सियासी बवाल मचा हुआ है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर एक नाबालिक से रेप का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद ब्रह्मानंद नेताम ने भी अपनी ओर से बयान जारी किया है. ब्रह्मानंद नेताम ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप  बेबुनियाद है. कांग्रेस हार के डर से उनके ऊपर इस तरह का झूठा आरोप लगा रही है.

उन्होंने कहा कि वे कभी झारखंड के जमशेदपुर गए ही नहीं,  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मिली जुली सरकार है और उनके अच्छे संबंध हैं. ऐसे में उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश कांग्रेस कर रही है. लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी, उन्होंने कहा कि वे कभी झारखंड के जमशेदपुर नहीं गए और ना ही कभी वहां की पुलिस यहां आई,  पूरी तरह से हार के बौखलाहट से उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं.

ब्रह्मानंद नेताम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के सह प्रभारी और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन खुद छात्रा से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा है. और इस मामले के उजागर होने के बाद अब उन पर झूठा आरोप लगाकर बेवजह उन्हें फंसाने की कोशिश कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं, लेकिन उनके इस झूठे आरोप से चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और वे जरूर इस उपचुनाव में जीतेंगे. कांग्रेस अपनी हार से पूरी तरह से डरी हुई है. इस वजह से इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं.

हार के डर से बौखलाये हैं कांग्रेसी लगा रहे झूठा आरोप

 इधर ब्रह्मानंद नेताम के अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी नेताम के पक्ष में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सारा मामला झूठा है, मोहन मरकाम यह बताएं कि कब ब्रह्मानंद नेताम झारखंड के जमशेदपुर गए, झारखंड में इन्हीं की मिली जुली सरकार है. ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मिलकर षड्यंत्र रचा जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस को भानुप्रतापपुर में हार का डर है.

बीजेपी प्रत्याशी पर जो भी आरोप लगा रहे हैं वो सभी झूठे हैं लेकिन इन आरोपों से बीजेपी के प्रत्याशी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भानुप्रतापपुर की जनता उन्हें भारी मतों से चुनाव जीत रही है, इसलिए हार के डर से कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है, इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ शिकायत चुनाव आयोग में करने का मन बना लिया है, और जल्द ही मामला अदालत भी पहुंच सकता है.

कांग्रेस के पास है पुख्ता सबूत

इधर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का कहना है कि 15 साल की नाबालिक से रेप के मामले में बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर शहर में केस भी दर्ज है, कांग्रेस के पास इस मामले से संबंधित F.I.R की कॉपी भी है, जिसमें साफ तौर पर अभियुक्तों में ब्रह्मानंद नेताम का भी नाम दर्ज है, ऐसे में चुनाव आयोग से बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन रद्द करने की मांग कांग्रेस द्वारा की गई है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में दल बदलने का सिलसिला हुआ शुरू, सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget