एक्सप्लोरर

Bemetara Violence: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाने की कोशिश, कांग्रेस नेता ने कहा- स्तरहीन बयानबाजी, VHP ने दी...

Chhattisgarh Violence: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा हिंसा के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है. दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद 22 साल के एक युवक की हत्या ने तुल पकड़ लिया है.

Violence In Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दो समुदायों में विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. बेमेतरा हिंसा 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद करने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है.

बेमेतरा हिंसा पर छत्तीसगढ़ में राजनीति शुरू

दरअसल बेमेतरा के बीरनपुर गांव में शनिवार को भारी बवाल मचा हुआ है. दो समुदाय के बीच हिंसा के बाद  एक 22 साल के युवक की हत्या ने तुल पकड़ लिया है. बीजेपी के सांसद संतोष पाण्डेय ने इस हिंसा के पीछे लव जिहाद बताया है. उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां लव जिहाद चल रहा है. लेकिन पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया. अब बेमतरा हिंसा मामले में हिंदू संगठन सक्रिय हो गई है. विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद करने की चेतावनी दी है. इसको लेकर आज दोपहर रायपुर में वीएचपी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है.

बीजेपी ने कहा कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है

बीरनपुर गांव में आज मृतक भुनेश्वर साहू का पीएम रिपोर्ट के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. लेकिन गांव में तनावपूर्ण हालत होने के कारण पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दी है. आस पास के जिलों के पुलिस फोर्स को गांव भर में तैनात किया गया है.

इस हिंसा के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरने शुरू कर दिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी करते हुए कहा कि बेमेतरा में 22 वर्षीय युवक की हत्या हृदय विदारक घटना है. कांग्रेस राज में दरिंदगी की हदें पार हो रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ''कुछ दिन पहले ही गौ मांस दिखाते हुए गाली -गलौच और धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था. अब एक निर्दोष नौजवान की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई. कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है प्रदेश का युवा बनने नही देगा. जनता कांग्रेस को जवाब देगी.''

सांप्रदायिकता की आग को भड़काने की कोशिश- कांग्रेस

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बेमेतरा की घटना दुर्भाग्यजनक है. पुलिस ने हालत नियंत्रण में कर लिया है. लेकिन बीजेपी लाशों पर राजनीति करने वाली पार्टी है. सांप्रदायिकता की आग को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर स्तरहीन बायनबाजी करने का आरोप लगाया है. घटना दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था. इसपर राजनीति की जा रही है.

पुलिस ने अबतक 11 लोगों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि शनिवार को बच्चों के झगड़े ने दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष शुरू कर दिया है. गांव में तनावपूर्ण हालत को देखते हुए साजा एसडीएम ने इस इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके अलावा हत्या के आरोप में 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद,  बशीर खान, जलील खान और जनाब खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

इसे भी पढ़ें:

Bemetara Violence: छत्तीसगढ़ में दो समुदायों के बीच हिंसा, एक लड़के की मौत, 11 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget