एक्सप्लोरर

Bemetara Violence: छत्तीसगढ़ में दो समुदायों के बीच हिंसा, एक लड़के की मौत, 11 गिरफ्तार

Bemetara: बेमेतरा के बीरनपुर गांव में शनिवार को भारी बवाल मच गया. पुलिस का दावा है कि शनिवार सुबह एक बच्चे से मारपीट के बाद दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ा. इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

Bemetara News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के बेमेतरा (Bemetara) जिले के एक गांव में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल मचा है. विवाद इतना गहराया की एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई है. लाठी डंडे बरसाए गए हैं. इसमें एक 22 साल के लड़के की मौत हो गई. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. कुछ लोगों ने बेमेतरा पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और कई पुलिसकर्मी इस बवाल में घायल भी हुए हैं.

दरअसल, बेमेतरा के बीरनपुर गांव में शनिवार को भारी बवाल मच गया. पुलिस का दावा है कि शनिवार सुबह एक बच्चे से मारपीट के बाद दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ा. इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की मौजूदगी में भी एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर हमला किया है. हालत बिगड़ने पर साजा एसडीएम ने इस इलाके में धारा 144 लागू कर दी है.

पुलिस पर भी हमला
इसके अलावा हत्या के आरोप में 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन बीरनपुर गांव में तनाव की स्थिति है. इसलिए  यहां बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की  गई है. इसके अलावा मौके पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए दुर्ग संभाग के आईजी ने खुद कमान संभाली है. बेमेतरा के एसपी कल्याण एलेसेला ने विवाद पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि साजा पुलिस थाने के बीरनपुर में एक बच्चे से मारपीट हुई थी. इसके बाद 2 पक्षों में झड़प हुई. झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति बनाने की कोशिश कर रही थी कि तभी पुलिस पर भी हमला हुआ.

3 पुलिसकर्मी घायल
उन्होंने बताया कि हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए. गांव वालों को समझाया गया है और चिन्हित लोगों को गिरफ्त में लिया गया है. अन्य लोगों की तलाश जारी है. कुछ लड़कों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगाई और उसके बाद अलग-अलग रास्तों से जाकर दूसरे पक्ष के घरों में आग लगाने की कोशिश की. अभी स्थिति शांत है. मामबेमेतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, जलील खान और जनाब खान शामिल है. . सजा थाने ने बताया कि दो बच्चों की लड़ाई हुई, इसमें दो समुदायों में आपसी विवाद बढ़ गया और झड़प हो गई. जिसमें गांव के एक 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गई. इसी मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

गौरतलब है कि, इस हिंसा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. हिंसा के पीछे क्या कहानी है. इस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ गांव में शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. रविवार को भी पूरे इलाके में पुलिस जवानों की तैनाती होगी.

Chhattisgarh: बस्तर में आंगनबाड़ी केंद्रों का बुरा हाल, कहीं किराये के कमरे तो कहीं झोपड़ियों में भविष्य गढ़ रहे मासूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget