एक्सप्लोरर

बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, एक की मौत और मलबे में दबे होने की आशंका, घायल रायपुर रेफर

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए काम चल रहा है. घायलों में कई की हालत गंभीर है.

Bemetara Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला पिरदा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. इससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल छा गया है. सूत्रों की मानें तो धमाके में करीब 6 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, सूत्रों के मुताबिक कई लोगों के मरने की भी आशंका है.

घटना शनिवार सुबह 7.00 बजे की बताई जा रही है. जानकारी सामने आ रही है कि बारूद फैक्ट्री में धमाका होने के बाद वहां मलबा इकट्ठा हो गया है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर जिला प्रशासन पहुंच चुका है. ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

 

सीएम ने लिया बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में संज्ञान
बेमेतरा घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा, "बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है. घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसकी सतत निगरानी की जा रही है."

दूसरे जिलों से भी मंगाई गई फायर ब्रिगेड
बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही बारूद की फैक्ट्री में बड़े विस्फोट की जानकारी मिली है. वह प्रशासन के लोगों से लगातार संपर्क में हैं. प्रशासन की पूरी टीम- कलेक्टर, एसपी सहित सभी घटनास्थल पर मौजूद हैं. यह सही है कि यह एक बड़ा विस्फोट है और अभी और भी ब्लास्ट होने की आशंका है. आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है. अन्य राहत पहुंचाने वाली टीमों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है. 

उप मुख्यमंत्री  ने बताया कि पीड़ितों को तेज गति से राहत देने का कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं, घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. प्रशासन की पूरी टीम राहत और बचाव के लिए लगी हुई है. हमारी प्राथमिकता है कि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए.

घायलों को रायपुर रेफर किया गया
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा, "विस्फोट होने से मलबे का ढेर लगा हुआ है. अभी अधिकृत तौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है. जो भी घायल मिल रहे हैं उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है. कुछ लोगों को मेकाहारा भेजा गया है. कुछ को एम्स में भी भेजने की बात की गई है. ऐसे में सभी घायलों के समुचित इलाज हमारी प्राथमिकता है."

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है, लेकिन समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget