एक्सप्लोरर

Baster: खरीदी केंद्रों पर अवैध धान खपाने का सिलसिला जारी, बिचौलियों के साथ सक्रिय अधिकारी-कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में किसानों से धान खरीदी जारी है. तमाम कोशिशों के बावजूद ओड़िशा के तस्कर धान की खपत के लिए जुगाड़ लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी किसानों से धान खरीदी जारी है. पूरे बस्तर संभाग में 500 से अधिक धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लाख दावे के बावजूद इन केंद्रों में अवैध धान खपाने का सिलसिला जारी है. पड़ोसी राज्य ओड़िशा से बड़ी मात्रा में अवैध धान इन केंद्रों में बिचौलियों के द्वारा खपाया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

हालांकि पिछले सप्ताह भर में कृषि उपज मंडी के टीम ने संभाग के 7 जिलों में कार्यवाही करते लगभग 15 लाख रुपये का अवैध धान जब्त में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए धान का वजन 850 क्विंटल है, और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने सभी प्रकरण में धान का परिवहन करने उपयोग में लाए जा रहे वाहनों को भी जब्त कर लिया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ओड़िशा के तस्कर धान की खपत के लिए जुगाड़ लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, वहीं राज्य सरकार भी इन तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है.


Baster: खरीदी केंद्रों पर अवैध धान खपाने का सिलसिला जारी, बिचौलियों के साथ सक्रिय अधिकारी-कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई

ओड़िशा राज्य से बड़ी मात्रा में खपाया जाता है धान

दरअसल छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग 4 राज्यों से लगा हुआ है, इसमें ओड़िशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके हैं, हर साल सरकार के द्वारा धान खरीदी के दौरान अवैध धान खपाने का मामला सामने आते रहा है और अवैध धान को खपाने से रोकने के लिए हर साल सरकार के द्वारा सुरक्षा के लाख दावे किये जाते हैं. इसके बावजूद बिचौली इस कदर सक्रिय है कि धान खरीदी के कर्मचारी और अधिकारियों से मिलकर अवैध धान खपाने में सफल हो जाते हैं.


Baster: खरीदी केंद्रों पर अवैध धान खपाने का सिलसिला जारी, बिचौलियों के साथ सक्रिय अधिकारी-कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई

तमाम कोशिशों के बावजूद इन बिचौलियों पर सरकार कोई अंकुश नहीं लगा पाई है, यही वजह है कि हर साल पड़ोसी राज्य ओड़िशा और अन्य राज्यों से लाखों रुपए का धान छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में खपाया जाता है, हालांकि पिछले सप्ताह भर में कृषि उपज मंडी की टीम ने बिचौलियों पर अंकुश लगाने जरूर कार्रवाई की है और 15 लाख रुपए का अवैध धान जब्त किया है. हालांकि टीम ने किसी बिचौलियों को तो नहीं पकड़ा लेकिन उनके वाहनों को जब्त करने में सफलता हासिल की है.

बिचौलियों के साथ सक्रिय अधिकारी कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई

बस्तर मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक श्रीनिवास मंगम का कहना है कि मंडी और उप मंडियों में बैरियर लगाकर धान लेकर आने वालों की जांच उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही यदि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्यवाही करने की आदेश भी दिए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि मंडी बोर्ड की टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में मौजूद धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर रही है.

साथ ही जांच भी की जा रही है और पूरी कोशिश की जा रही है कि पड़ोसी राज्य ओड़िशा से बिचौलियों द्वारा खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने से उन्हें रोका जा सके, उन्होंने बताया कि जब तक धान खरीदी होगी तब तक कृषि उपज मंडी की टीम सक्रिय रहेगी. साथ ही यह भी नजर रखी जा रही है कि धान खरीदी केंद्र के कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अवैध धान खपाने में संलिप्त  होंगे तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Bastar Crime: आर्मी अफसर बन पेमेंट रिक्वेस्ट भेजा, OTP का पता चलने पर खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget