एक्सप्लोरर

Bastar Water Problem: पेयजल की संकट से जूझ रहे बस्तर के कई गांव, ग्रामीणों ने कहा- नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ

Bastar News: बस्तर में पेयजल की समस्या बनी हुई है. यहां लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. सरकार की नल जल योजना से लेकर अमृत मिशन योजना भी इन गांवों तक नहीं पहुंच पाई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है. सरकार की नल जल योजना से लेकर अमृत मिशन योजना भी इन गांवों तक नहीं पहुंच पा रही है. लिहाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. सबसे बुरा हाल जगदलपुर शहर से लगे केशलूर ग्राम पंचायत का है. जहां पिछले कई सालों से गांवों में जल संकट का खतरा बना हुआ है. सैकड़ों की आबादी वाले इस पंचायत में पानी के लिए ग्रामीणों को छोटे तालाबों और डबरी पर निर्भर रहना पड़ता है. कई बार शिकायत के बावजूद भी पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से आज तक ग्रामीणों को पेयजल की समस्या दूर नहीं हो पाई है.

रोज पानी के लिए हो रही परेशानी

ग्राम पंचायत केशलूर मुरुमगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले नल जल योजना के तहत नल कनेक्शन मिलने की बात कही गयी जिसके बाद गांव में एक-दो नल भी लगाया गया लेकिन पाइप लाइन ढलाव-चढ़ाव होने के चलते सभी को बराबर पानी नहीं मिलता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस नल जल कनेक्शन में नल का लेबल नहीं किया गया और आनन-फानन में योजना के तहत पाइप बिठाकर कनेक्शन कर दिया गया लेकिन उसमें पानी सही तरीक़े से नहीं मिल पा रहा है. 

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने इस योजना के लिए मिले पैसे आपस में बांट लिये. इस योजना के तहत हर घर मे पानी मिले और ज्यादा से ज्यादा नल कनेक्शन मिले इसकी मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच से लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने के चलते ग्रामीणों को हर रोज बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है.

Durg News: भिलाई में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला ऑक्सी रीडिंग जोन पार्क, छात्रों के लिए होगी 'सबसे बड़ी' सौगात

क्या कहते हैं सरपंच और जनपद सीईओ?

इधर जिम्मेदार पंचायत के सरपंच नकुल मौर्य और जनपद सीईओ प्रणव दीवान का कहना है कि गांव में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है. अधिकारियों ने भी माना कि गांव वालों को पेयजल के लिए काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है. फिलहाल उन्होंने जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है.

Bastar Dengue News: बस्तर में बढ़े डेंगू के मामले, जून में 60 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget