एक्सप्लोरर

Bastar News: अगामी चुनाव को लेकर बस्तर पहुंचे विश्वेश्वर टूडू, दो राज्यों के बीच जल बंटवारे पर कही ये बात

Vishweshwar Tudu: केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू अपने तीन दिवसीय प्रवास दौरे पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हुए हैं. मंत्री अगले 3 दिनों जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

Chhattisgarh News: केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू अपने तीन दिवसीय प्रवास दौरे पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हुए हैं.  मंत्री अगले 3 दिनों तक बस्तर प्रवास पर रहेंगे और जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही केंद्र की योजनाओं के संचालन की अधिकारियों से जानकारी लेंगे. अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्री का बस्तर दौरा पहले से ही कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने और संगठन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है.

बैठक में चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने बताया कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर बीजेपी को हार मिली उन सभी सीटों और संसदीय क्षेत्रो में पहुंचकर आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में उन्हें बस्तर जिले का दायित्व सौंपा गया है. अगले 3 दिनों तक वे चित्रकोट, बस्तर और जगदलपुर विधानसभा का दौरा करेंगे और यहां के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. राज्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव भी है ऐसे में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. इस बैठक में पिछले चुनाव में मिली हार की समीक्षा के साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी. साथ ही इस बैठक के माध्यम से बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति जो नाराजगी है उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

दोनो राज्य सरकार जल विवाद का निकाले समाधान 

जल शक्ति और ट्राइबल अफेयर्स विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच इंद्रावती नदी को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जल बंटवारे को लेकर दोनों ही राज्य के कैबिनेट को विचार-विमर्श कर बीच का हल निकाला जाना चाहिए. क्योंकि लगातार छत्तीसगढ़ सरकार उड़ीसा सरकार के द्वारा गर्मी के मौसम में छत्तीसगढ़ के बस्तर को पर्याप्त पानी नहीं देने की शिकायत कर चुकी है. ऐसे में उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्य के मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द जल बंटवारे को लेकर बैठक करना चाहिए और इसका समाधान निकाला जाना चाहिए.

Raipur News: कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी मल्टी लेवल पार्किंग के काटा बकरा, वीडियो वायरल होने पर हुआ ये एक्शन

Surajpur News: सूरजपुर जिला मुख्यालय के पास कई गांवों को पक्की सड़क का इंतजार, कीचड़ में चलने की मजबूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget