एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गर्मी से राहत पाने के लिए गए थे नहाने

Bastar News: बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है. घटना में तीनों बच्चों की डेथ हो गई है. परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Bastar Three children Died : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ. यहां पर तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना जिले के नगरनार (Nagarnar) इलाके की है, जहां गोदीमुंडा तालाब में गांव के 3 बच्चे नहाने गए थे. इस दौरान नहाते समय वे तालाब की गहराई में चले गए. इसी वजब से तीनों बच्चों की मौत हो गई. सभी बच्चों की उम्र आठ से 10 साल के बीच की बताई जा रही है. 

हादसे के समय नहीं था कोई मौजूद
हादसे के वक्त तालाब के आसपास कोई मौजूद नहीं था. परिवार वालों ने जब बच्चों की खोजबीन की, तब पता चला कि बच्चे नहाने गए हुए हैं. इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब में बच्चों की तलाश की. तीनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है. इसके बाद इस घटना की सूचना नगरनार पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. हादसे के बाद पूरे गांव और मृत बच्चों के परिजनों में मातम छाया हुआ है.

घटना की जांच कर रही पुलिस
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कस्तूरी और नगरनार पंचायत के बीच गोदीमुंडा तालाब मौजूद है. गुरुवार दोपहर को गांव के ही तीन बच्चे प्रियांशु कश्यप 8 साल, प्रमोद गोयल 9 साल वर्ष और विक्की बेसरा 8 साल तालाब में नहाने गए हुए थे. इसी दौरान तालाब की गहराई में चले जाने की वजह से हादसे का शिकार हो गए. मौके पर ही तीनों बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के वक्त आसपास कोई भी मौजूद नहीं था, ऐसे में बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी. 

क्या कहा कलेक्टर ने ​जानिए
बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है. घटना में तीनों बच्चों की डेथ हो गई है. आरबीसी 64 के तहत और स्कूली शिक्षा बीमा के तहत उनके परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जगदलपुर के सीएसपी विकास कुमार का कहना है कि गोदीमुंडा तालाब नगरनार पंचायत के कुछ दूरी पर है. ऐसे में उस इलाके में लोगों की ज्यादा आवाजाही नहीं होती है. 

नहाने गए थे बच्चे
विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में  पता चला है कि बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे. इस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था. इसके चलते तीनों बच्चों की तालाब की गहराई में चले जाने की वजह से मौत हो गई. फिलहाल बच्चों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा- 'BJP में दो फाड़, मोदी-शाह और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget