एक्सप्लोरर

Bastar News: धान का सीजन शुरू होते ही बिचौलिए एक्टिव, नकली खाद बीज बेचने वाली 21 दुकानों पर गिरी गाज

Bastar Farmers News: बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धान की फसल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. धान रोपाई के सीजन को देखते हुए बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं. प्रशासन ने ऐसी दुकानों पर एक्शन लिया है.

Bastar News Today: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धान की खेती में व्यस्त किसानों के पास नकली खाद बीज पंहुच रही है. कृषि विभाग के लाख दावों के बावजूद अन्य प्रदेशों के बिचौलिए अमानक खाद बीज जिले में खपाने में कामयाब रहे हैं.

अमानक खाद बीज के कारण बस्तर के किसानों की फसल खराब होने की संभावना बनी हुई है. दूसरी तरफ कृषि विभाग के अधिकारी पर्याप्त खाद और बीज किसानों को उपलब्ध कराने का दावा कर रहे  है. अधिकारी किसानों तक अमानक खाद बीज न पहुंचे इसके लिए सतर्कता बरतने का दावा कर रहे हैं.

21 दुकानों पर की गई कार्रवाई
पिछले 2 महीने में कृषि विभाग के विशेष दल ने जिले के 211 दुकानों में औचक निरीक्षण किया. इनमें से 21 दुकानों पर कार्रवाई की गई, जबकि अमानक खाद बीज बेचने के 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई. जिले में बिचौलिए ट्रकों में भरकर अन्य प्रदेशों से खाद बीज सस्ते दामों में किसानों को बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

'अमानक खाद बीज बेचने वाले सक्रिय'
कृषि विभाग के संयुक्त संचालक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश का मौसम आते ही बस्तर में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती कर रहे हैं, इसके लिए खेतों की जुताई शुरू हो गई है. सीजन को देखते हुए बिचोलिये पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और किसानों को कम दाम में अमानक खाद बेच रहे हैं. 

कई जगह से विभाग को शिकायत मिली है कि किसानों को अमानक खाद बेचा जा रहा है. जिसके बाद एक विशेष टीम गठित कर खाद बेचने वाले दुकानों में दबिश दी गई. अभी तक जिले के 211 दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया है, जिसमें से 21 दुकानों पर कार्रवाई की गई है.

प्रशासन ने किसानों से की ये अपील
इन दुकानों से बड़ी मात्रा में अमानक खाद बरामद किया गया है. कृषि अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अमानक खाद से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. इस वजह से टीम लगातार अलग-अलग खाद बीज की दुकानों में निरीक्षण कर रही है. 

प्रशासन के जरिये किसानों से भी अपील की जा रही है कि कम दाम में बेचे जा रहे खाद की गुणवत्ता जांच के बाद ही खरीदें. कृषि अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो दुकानों के संचालक पर एफआईआर दर्ज की गई है. 

विभाग बस्तर के किसानों तक पर्याप्त खाद और बीज पहुंचाने का दावा कर रहा है. दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि विभाग की ओर से उन्हें खाद बीज नहीं मिल पा रहा है. इससे मजबूरी में उन्हें बिचौलियों से खरीदना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: Watch: 'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी...', रायपुर में युवक की पिटाई करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget