एक्सप्लोरर

Bastar News: खरीदी शुरू होने से पहले ही बस्तर में बिचौलिए सक्रिय, 60 बोरी अवैध धान के साथ दो गिरफ्तार

Bastar News: बस्तर में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है. आज जिले की करपावण्ड पुलिस ने बस्तर से लगे उड़ीसा के दो बिचौलियों को धर दबोचा और ट्रैक्टर में रखी 60 बोरी धान जब्त किया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है और इससे पहले ही बस्तर में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. आज जिले की करपावण्ड पुलिस ने बस्तर से लगे उड़ीसा के दो बिचौलियों को धर दबोचा है और उनके पास से एक ट्रैक्टर में रखी 60 बोरी धान जब्त किया है. दोनों ही बिचौलिए उड़ीसा के धान को करपावण्ड धान उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए ले जा रहे थे. लेकिन पुलिस के लगाए गए मोबाइल चेक पोस्ट नाका में जांच के दौरान धर दबोचे गए. दरअसल छत्तीसगढ़ में हर साल 1 दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के दौरान बस्तर जिले से लगे उड़ीसा के धान को बिचौलिए उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश करते हैं.

इसके लिए उपार्जन केंद्र के मैनेजर से सांठगांठ की जाती है. बिचौलिए और कर्मचारियों की मिलीगभत के नतीजे में शासन को लाखों रुपए का नुकसान होता है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश के बाद जिले के एसपी, कलेक्टर और प्रशासन की टीम ने अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की है. जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में पुलिस बल के जवानों को तैनात करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की जांच टीम भी लगाई गयी है और 24 घंटे पुलिस बल को अलर्ट किया गया है.


Bastar News: खरीदी शुरू होने से पहले ही बस्तर में बिचौलिए सक्रिय, 60 बोरी अवैध धान के साथ दो गिरफ्तार

करपावण्ड के पुलिस एसडीओपी हेमसागर सिदार ने बताया कि दोनों बिचौलिए उड़ीसा के नवरंगपुर निवासी हैं और ट्रैक्टर में लगभग 60 बोरी धान उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सीमावर्ती रास्ते से करपावण्ड उपार्जन केंद्र में खपाने की फिराक में थे, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने धर दबोचा और धान के साथ-साथ वाहन को भी जब्त कर लिया गया. गौरतलब है कि उड़ीसा की तुलना में छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य अधिक है. उपार्जन केंद्रों के मैनेजर उड़ीसा के बिचौलियों से सांठगांठ कर बड़ी मात्रा में धान को खपाने की फिराक में रहते हैं. इस तरह उनको अच्छी खासी कमाई भी होती है. फिलहाल जिले के एसपी और कलेक्टर इस बार सीमावर्ती इलाकों में जांच की व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कह रहे हैं. 

Mamata Banerjee ने आदित्य ठाकरे और संजय राउत के साथ की बैठक, शरद पवार से भी करेंगी मुलाकात

Goa Election 2022: कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन तय, राहुल गांधी से मिले विजय सरदेसाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget