एक्सप्लोरर

Bastar News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के बस्तर दौरे पर बीजेपी का निशाना, कहा- नक्सलियों का हौसला बढ़ा

Chhattisagarh News: बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बस्तर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है. बस्तर में जंगलराज चल रहा है. लोगों के इलाज की व्यवस्था नहीं है.

Durg News: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. आगामी चुनाव में बड़ी राजनीतिक पार्टियों की नजर इस बार छत्तीसगढ़ के सबसे महत्वपूर्ण बस्तर संभाग पर है जहां सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है. ऐसे में कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने की कोशिशों में जुटा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम 27 तारीख से पांच दिनों के लिए बस्तर मंथन पर रहेंगे. इधर बीजेपी पीएल पुनिया के बस्तर दौरे को लेकर कांग्रेस को घेरने में जुट गई है.

पीएल पुनिया का बस्तर दौरा, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया और मोहन मरकाम 5 दिनों के लिए बस्तर दौरे पर रहेंगे और बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभाओं में जाकर आगामी चुनाव को मद्देनजर वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे.  इधर पीएल पुनिया के दौरे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया है. बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बस्तर दौरे से पहले सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

चंदेल ने कहा कि, बस्तर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है. बस्तर में जंगलराज चल रहा है. लोग बीमारी से पीड़ित हैं, लोगों के इलाज की व्यवस्था नहीं है. सरकार बस्तर के विकास और नक्सलियों के नाम पर केवल सफेद झूठ बोल रही है.

कांग्रेस सरकार में नक्सली कर रहे हैं वार्षिक बजट पेश
चंदेल ने आगे कहा कि बस्तर में नक्सलियों ने अपना वार्षिक बजट पेश किया है. जैसे कोई सरकार है उस तरह बजट पेश हो रहा है. नक्सली बता रहे हैं कि, सालभर में उन्होंने कितनी कमाई की और कितना खर्च किया. नक्सलवाद अगर कम होता तो नक्सली वार्षिक बजट पेश नहीं करते. बस्तर में नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है. नक्सलवाद तेजी से बढ़ रहा है. यही कारण है कि भूपेश सरकार में नक्सली अपना वार्षिक बजट पेश कर रहे हैं.


90 सीटों में से 70 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
छत्तीसगढ़ की वर्तमान 90 विधानसभा सीटों की बात की जाए तो 70 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. ऐसे में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस जीत को बरकरार रखने की कोशिश में रहेगी. लेकिन बीजेपी ने इस साल प्रदेश स्तर पर बड़े परिवर्तन किए हैं. बीजेपी भी कांग्रेस के इस बहुमत को तोड़ने में पूरी जद्दोजहद में जुट गई है. इन दिनों दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा कि छत्तीसगढ़ में अगली सरकार किस पार्टी की बनती है.

यह भी पढ़ें:-

Sukma News: हवलदार ने सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget