एक्सप्लोरर

Bastar Naxalites: लॉकडाउन का नक्सलियों ने उठाया फायदा, छात्रों-युवाओं को बनाया 'लाल आतंक' का हिस्सा

Bastar Naxalites: बस्तर में नक्सली स्कूली छात्रों, कॉलेज के युवाओं और ग्रामीण युवाओं को दबाव डालकर संगठन से जोड़ रहे हैं. बस्तर आईजी ने भी माना कि कोरोना काल के दौरान नक्सलियों ने फायदा उठाया.

Bastar Naxalites: बस्तर में नक्सली स्कूली छात्रों, कॉलेज के युवाओं और ग्रामीण युवाओं को दबाव डालकर संगठन से जोड़ रहे हैं. पिछले दो वर्षों से कोरोना लॉकडाउन के कारण अंदरूनी क्षेत्रों में रोजगार छीन गया है. स्कूल, आश्रम, कॉलेज बंद होने से नक्सलियों ने छात्रों और युवाओं को टारगेट किया है और नक्सली विचारधारा से जुड़ने के लिए दबाव डाला है. उसके चलते कई छात्र और युवा ग्रामीण नक्सल संगठन से जुड़ गए हैं.

खुद बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी माना कि कोरोना काल के दौरान नक्सलियों ने इसका फायदा उठाकर छात्रों और युवाओं को दलम में शामिल करने के लिए विचारधारा का इस्तेमाल किया. बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छात्र और युवाओं को नक्सलियों की विचारधारा से प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए पुलिस इलाकों में पहुंचकर विशेष अभियान चलाएगी. पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास किया जाएगा विचारधारा से प्रभावित हुए छात्रों और युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाने की पुलिस कोशिश करेगी. 

छात्रों और युवाओं को दलम में किया शामिल

जानकारी के मुताबिक नक्सली बस्तर में काफी लंबे समय से स्कूली छात्रों और युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते आ रहे हैं. पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के दौरान नक्सली एक बार फिर ग्रामीण अंचलों में सक्रिय हो गए हैं. लॉकडाउन की वजह से ग्रामीण युवा गांव लौटे हैं. रोजगार छीन जाने का फायदा उठाकर नक्सली छात्रों और युवाओं को संगठन में शामिल करने के लिए दबाव बनाने में सफल हुए. उन्होंने कई छात्रों को संगठन में शामिल कर बाल संघम सदस्य बना लिया.

पुलिस करेगी  मुख्यधारा में लाने का प्रयास

बस्तर आईजीसुंदरराज पी ने बताया कि नक्सली हमेशा से ही छात्रों और युवाओं को दल में शामिल करने की फिराक में होते हैं और लॉकडाउन के दौरान नक्सलियों ने इसका फायदा भी उठाया. छात्रों को नक्सल संगठन में शामिल किया. लेकिन नक्सली अपने इस नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो पाएंगे. अंदरूनी क्षेत्रों में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही स्कूल, आश्रम और कॉलेजों को खोला गया है और अब पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में खोखली  विचारधारा से प्रभावित हुए छात्रों और युवाओ को विशेष अभियान चलाकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास करने के साथ ही ग्रामीणों का विश्वास जीतेगी. बस्तर पुलिस के जवानों की कोशिश होगी कि नक्सली विचारधारा में भटक कर अंदरूनी क्षेत्रों के छात्रों और युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया जाए.

Omicron in Children: बच्चों के लिए कहर बन रहा है ओमिक्रोन, लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच ऐसे रखें इनका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget