एक्सप्लोरर

Bastar News: चित्रकोट वाटरफॉल में युवक ने लगाई छलांग, SDRF तलाश रही शव, सुरक्षा में चूक से पर्यटक नाराज

बस्तर चित्रकोट वाटरफॉल में फिर एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस वाटरफॉल के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से युवक वाटरफॉल के पास पहुंच गया और वहां से सीधे छलांग लगा दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में मौजूद राज्य के सबसे बड़े चित्रकोट वाटरफॉल में फिर एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस वाटरफॉल के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से युवक वाटरफॉल के पास पहुंच गया और वहां से सीधे छलांग लगा दी. बस्तर में बारिश की वजह से वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ा हुआ है ऐसे में अब तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका है. वहीं इस साल सुरक्षा में चूक की वजह चित्रकोट वाटरफॉल में अब तक चार हादसे हो चुके हैं और इन अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई है. घटना के 20 घंटे बाद भी युवक का शव नहीं मिला.

लोगों ने की रोकने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अचानक वाटरफॉल के पास पहुंचा और उसके बाद तुरंत वहां लगे सुरक्षा घेरे को पार करते हुए वाटरफॉल के बीच पहुंच गया. हालांकि, इस दौरान वाटरफॉल से दूर खड़े लोगों ने युवक को आवाज भी लगाई और दूर से रोकने की भी कोशिश की. युवक ने सीधे वाटरफॉल के बीच पहुंचकर करीब 100 फीट ऊपर से छलांग लगा दी. इसके बाद से युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस जांच अधिकारी पंकज ठाकुर ने बताया कि वाटरफॉल में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान कोंडागांव जिले के व्यापारी विकास दुग्गड़ के रूप में हुई है जो अपने व्यापार के  सिलसिले में चित्रकोट के मुंडागांव बाजार आया हुआ था. 

SDRF कर रही शव की तलाश
बाजार समाप्त होने के बाद व्यापारी विकास दुग्गड़ अपने ड्राइवर के साथ चित्रकोट वाटरफॉल घूमने आया. जहां उसने चित्रकोट वाटरफॉल के ऊपर से सीधे छलांग लगा दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वाटरफॉल के नीचे स्थानीय नाविकों की मदद से व्यापारी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. वहीं एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया है. हालांकि, घटना के 20 घंटे बीतने के बाद भी अब तक व्यापारी का शव बरामद नहीं हुआ है. SDRF के प्रभारी का कहना है कि लगातार टीम के द्वारा शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. 

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बारिश की वजह से वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ा है जिस वजह से शव को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है. वहीं युवक के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं एक बार फिर सुरक्षा में हुई चूक की वजह से इस वाटरफॉल में एक और व्यक्ति की जान चली गई. घटना के बाद नींद से जागी पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और रेलिंग लगाने के साथ पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें:
Chhattisgarh: शराब तस्करी मामले में BJP नेता की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म, पार्टी ने क्या कहा?

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस रात में चला रही विशेष अभियान, जांच में बरामद किया 20 लाख कैश और पिस्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget