एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में मलेरिया का 'डंक', बच्चे और गर्भवती महिलाएं लगातार हो रहीं संक्रमित

Bastar Malaria News: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में 13 दिनों में मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 2950 है, इसमें से 1945 मरीज केवल 0-14 साल के बच्चे हैं.

Bastar Malaria News: बस्तर संभाग को मलेरिया मुक्त बनाने प्रशासन के द्वारा महाअभियान चलाया जा रहा है. लेकिन यह अभियान कारगर साबित होता दिखाई नहीं दे रहा है. तीन चरण के इस अभियान में हर चरण में 1500 से अधिक मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हो रही है, जिसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है. लगातार बच्चे इसके चपेट में आ रहे हैं.  दरअसल 22 नवंबर से 21 दिसंबर तक तीसरे चरण का अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 13 दिनों में ही डोर-टू-डोर सर्वे व उपचार के दौरान संभाग में लगातार मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, मरीजों में आधे से अधिक संख्या बच्चों की है.

बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ा

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिनों में मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 2950 है, इसमें से 1945 मरीज केवल 0-14 साल के बच्चे हैं. अचानक एक बार फिर से इतनी बड़ी संख्या में मलेरिया पॉजिटिव बच्चों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों को उम्मीद थी कि अब तक चलाए गए अभियान के बाद मलेरिया पीड़ित बच्चों की संख्या में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. जानकारी के मुताबिक देश का वार्षिक परजीवी सूचकांक एपीआई 0.21 है, जबकि संभाग के 16 ब्लॉकों का वार्षिक सूचकांक 10 से अधिक है. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य में पहली बार मलेरिया परजीवी को समूल नष्ट करने के लक्ष्य से बस्तर संभाग समेत चिह्नांकित ब्लॉकों में मलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है.

गर्भवती महिलाएं भी हो रही संक्रमित

बस्तर संभाग को मलेरिया मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान के  तीसरे चरण में 13 दिनों में ही 30 गर्भवती महिलाएं भी इस बीमारी से पीड़ित पाई गई हैं. इसमें सबसे अधिक 10 महिलाएं बीजापुर जिले की हैं, इसके बाद 6 महिलाएं दंतेवाड़ा और सुकमा व बस्तर जिले की है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मलेरिया से निपटने के लिए विभाग के पास पर्याप्त दवाई होने की बात कह रहा है लेकिन वहीं जागरूकता के अभाव की वजह से और प्रशासन की अनदेखी के चलते लगातार ग्रामीण अंचलों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इधर 22 दिसंबर तक बस्तर मलेरिया मुक्त अभियान चलाया जाना है और ऐसे में माना जा रहा है कि समूचे बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में मलेरिया से पीड़ित मरीज मिल सकते हैं.

आंकड़ों के मुताबिक बीजापुर में 606, दंतेवाड़ा में 182, सुकमा में 639, बस्तर में 137, नारायणपुर में 324, कांकेर में 17 और कोंडागांव में 40 मलेरिया के पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसान आंदोलन खत्म होने की आहट, सरकार ने भेजे 5 प्रस्ताव, किसान मोर्चा ने भी स्पष्ट किया रुख

Census 2021: लोकसभा में बोले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय- कोरोना के चलते जनगणना 2021 का काम हुआ स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget