एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, CM साय ने महेश कश्यप के लिए किया प्रचार

Bastar Lok Sabha First Phase Election: बस्तर में बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी सरकार की गारंटी को गिना रहे हैं.

Chhattisgarh Lok Sabha First Phase Election: बस्तर में बुधवार (20 मार्च) से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी. पहले चरण का मतदान बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होगा. प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है. बस्तर की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाली है. अलग-अलग जिलों का दौरा कर चुनावी सभा को मुख्यमंत्री संबोधित भी कर रहे हैं.

नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चित्रकोट का दौरा किया. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के गृह ग्राम लौंहडीगुड़ा में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में जनता से वोट मांगा. लौंहडीगुड़ा के 26 कांग्रेसियों ने सीएम के सामने बीजेपी का दामन थामा. मुख्यमंत्री बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ बस्तर में लगातार दौरा कर रहे हैं. चुनावी मंच से केंद्र में मोदी सरकार की गारंटी को भी गिना रहे हैं.

बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी मंच से कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाव में छेद हो गया है. इसलिए कांग्रेसी बिखर कर बीजेपी की शरण में आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी का अंत होने वाला है. बस्तर समेत पांच लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम तय नहीं कर पा रही है. कांग्रेस आलाकमान को विशेषकर बस्तर के लिए मंथन करना पड़ रहा है. सीएम ने कहा कि 10 साल के शासनकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी गारंटियों को पूरा किया. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने आज 100 दिन पूरे हुए हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रचार की संभाली कमान

100 दिनों में बीजेपी का जनता से किया हुआ ज्यादातर वादा पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 साल के कार्यकाल में एक भी वादे पूरे नहीं किये. केवल आदिवासियों का शोषण किया. प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन हुआ है. अब एक बार फिर केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार मुस्तैद है. नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा पहल कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल होने का ऑफर दिया. 

Holi 2024: बस्तर में नक्सल पीड़िताओं को मिला नया रोजगार, सब्जियों-पलाश से ऐसे बना रहीं हर्बल गुलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget