एक्सप्लोरर

परिंदा भी नहीं मार सकता पर, नक्सल प्रभावित बस्तर सीट पर 60 हजार जवानों की सुरक्षा में वोटिंग कल

Bastar Lok Sabha Election: बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 6 जिले में कल चुनाव होगा जिसमें बस्तर जिले के तीनों विधानसभा में सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान का समय रखा गया है. मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है.

Bastar Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में कल (19 अप्रैल) को पहले चरण का मतदान होना है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से बस्तर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग के लिए काफी चुनौती पूर्ण होती है यही वजह है कि नक्सलियों के गढ़ में जम्मू-कश्मीर के बाद सबसे ज्यादा यहां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती गई है.

पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा यहां तैनात छत्तीसगढ़ की स्पेशल फोर्स के कंधों पर इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होती है.

 इस लोकसभा चुनाव में भी वायुसेवा के 6 MI-17 हेलीकॉप्टर, सैकड़ों की संख्या में वाहन और 60 हजार की संख्या में जवानों के सुरक्षा के बीच बस्तर में चुनाव संपन्न कराया जाएगा. इसको लेकर भी चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 6 जिले में कल चुनाव होगा जिसमें बस्तर जिले के तीनों विधानसभा में सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान का समय रखा गया है. इसके अलावा कोंडागांव में भी सुबह 7 से 5 बजे तक, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में सुबह 7:00 से 3:00 बजे तक मतदान का समय रखा गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन को रखा गया

चुनाव के तीन दिन पहले ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाकों में बने मतदान केंद्र के लिए करीब 150 मतदान दलों को वायुसेना के MI 17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उतारा गया है,जहां इन मतदान कर्मियों को और ईवीएम मशीन के साथ पुलिस कैंप में ठहराया गया है.

 कड़ी सुरक्षा के बीच एक-एक मतदान कर्मी और ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखा गया है. इसके अलावा अन्य संसाधनों से भी सभी मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया है.

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि लोकसभा चुनाव से ठीक 4 दिन पहले कांकेर जिले में भले ही जवानों को 29 हार्डकोर माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता मिली है, लेकिन इसके बावजूद नक्सलियों की सक्रियता बस्तर लोकसभा के अलग-अलग जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नजर आ रही है.

कई जगह नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के पर्चे फेंके हैं और कुछ दिन पहले ही एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है.

ऐसे में बस्तर पुलिस इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मतदान केंद्रों से लेकर अंदरूनी क्षेत्र के सभी सड़कों, सभी पुलिस कैंप और इसके अलावा हेलीपैड से लेकर मतदान कर्मी के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं और चप्पे चप्पे पर बल तैनात किया गया है. आईजी ने बताया कि अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षित ईवीएम मशीन और मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया है हालांकि उन्हें रात के वक्त कैंप में ही रखा जा रहा है.

इसके अलावा पोलिंग बूथ में भी 24 घंटे जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, आईजी ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सभी  ग्रामीण मतदाता निर्भय होकर अपने मत का प्रयोग करने पोलिंग बूथ तक पहुंचे.

600 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र छावनी में तब्दील

इधर निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने  तैयारियों के संबंध में बताया कि 19 अप्रैल को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, क़ड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचा दिया गया है और ईवीएम मशीन को भी पूरी तरह से सुरक्षित रखवाया गया है.

बस्तर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 1957 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 600 के करीब संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं, इसके अलावा नक्सल प्रभावित करीब 400 और राजनीतिक संवेदनशील 220 मतदान केंद्र हैं.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 150 से ज्यादा मतदान दलों को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गयी है,  कुल 234 मतदान केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है.

46 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

 निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि 18 से 19 वर्ष के कुल 46 हजार 777  युवा इस बार पहली बार मतदान करेंगे. वहीं पूरे बस्तर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 337 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 197 है और वही महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 68 हजार 88 है.

Watch: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के 'खात्मे' वाले ऑपरेशन का पहला वीडियो आया सामने, गोलियां दागते बढ़ते गए जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget