एक्सप्लोरर

बस्तर में लैंडस्लाइड, मालगाड़ी पर अचानक आ गिरा बड़ा पत्थर, मौके पर पहुंची एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन

Goods Train Accident in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में किरंदुल कोत्तवलसा रेल मार्ग में अचानक एक चलती माल गाड़ी पर पत्थर आ गिरा. जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में किरंदुल कोत्तवलसा (के.के) रेल मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, इस रेल मार्ग में बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच लैंड स्लाइड होने से मालगाड़ी के इंजन पर एक बड़ा पत्थर गिर गया. जिससे मालगाड़ी का एक इंजन डिरेल हो गया है. हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार धीरे होने की वजह से केवल इंजन ही पटरी से उतर पाया और किसी तरह की जनहानि नही हुई. लेकिन इससे के.के रेल मार्ग में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया.

एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची
हादसे के बाद सुबह विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए निकलने वाली पैसेंजर ट्रेन को विशाखापट्टनम में ही रोक दिया गया. वहीं जगदलपुर से सुबह विशाखापट्नम के लिए निकलने वाली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में भी  रोक लगा दी गई. इसके अलावा लौह अयस्क का परिवहन करने वाली मालगाड़ी की परिचालन भी प्रभावित हो गया. हालांकि जानकारी मिलते ही तुरंत एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके के लिए रवाना किया गया है और जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त करने की कोशिश राहत टीम के द्वारा की जा रही है. 

बरसात की वजह से अक्सर होते है हादसे
बता दें कि के.के रेल मार्ग 80 साल पुराना रेल मार्ग है और हिल स्टेशन के साथ ही चट्टानों के बीच से बनाया गया है. इस रेल मार्ग से ट्रेन गुजरती है ऐसे में ज्यादातर बरसात के मौसम में इस रेल मार्ग में हादसे होते हैं, लेकिन रविवार की सुबह लैंडस्लाइड होने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया. 

ट्रेनों की परिचालन पर लगाई गई रोक
जगदलपुर स्टेशन मास्टर के.के नायक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तुरंत विशाखापट्टनम से ATR  (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन ) को मौके पर भेजा गया है और लगातार रेलवे की टीम और मजदूरों के द्वारा मार्ग को बहाल करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इस रेल मार्ग में सभी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ घंटे में इस के.के रेल लाइन को क्लियर कर लिया जाएगा. 

मालगाड़ी के इंजन पर आ गिरा बड़ा पत्थर
स्टेशन मास्टर ने बताया कि बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच लैंड स्लाइड हुआ और एक बड़ा पत्थर मालगाड़ी के इंजन पर गिरा,जिससे मालगाड़ी का एक इंजन डिरेल हो गया. पत्थर मालगाड़ी के इंजन में बुरी तरह से फंसा हुआ है. लैंडस्लाइड होने की वजह से यह हादसा हुआ है. ट्रेन के पायलट और स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं.,लेकिन इंजन के डिरेल होने से रेलवे प्रशासन को नुकसान हुआ है. राहत टीम के द्वारा कोशिश की जारी है कि जल्द से जल्द के. के रेल मार्ग को बहाल किया जा सके. फिलहाल इस मार्ग पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. दोबारा इसके परिचालन को लेकर समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है. स्टेशन मास्टर ने बताया कि फिलहाल राहत टीम लगातार रेल मार्ग में गिरे बड़े पत्थरों को हटाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: घर-घर जाकर साल के पत्ते और पीले चावल से दिया जा रहा मतदान का आमंत्रण, छत्तीसगढ़ में अनोखा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget