एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में होंगे अंर्तराष्ट्रीय फुटबाल मैच, किया जा रहा पेवेलियन तैयार

Bastar News: कुछ साल पहले ही जगदलपुर शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है.

Bastar Latest News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) को नक्सलवाद की छवि से दूर करने और  यहां  खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से क्रीड़ा परिसर  तैयार किया जा रहा है. साथ ही यहां  अंर्तराष्ट्रीय स्तर के  फुटबॉल मैच हो सकें, इसके लिए शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम (Indira Priyadarshini Stadium) में करोड़ो रुपये की लागत से  सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड भी बनकर तैयार हो चुका है, जिसे फीफा से भी मान्यता भी मिल चुकी है.

आने वाले सालों में अंर्तराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैच यहां हो सके इसके लिए इसी इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में पेवेलियन बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई  है. हाल ही में बस्तर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इसके लिए घोषणा की. सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड में पेवेलियन तैयार हो जाने के बाद यहां भी अंर्तराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैच हो सकेंगे.

जल्द होगा पेवेलियन तैयार

दरअसल,  कुछ साल पहले ही जगदलपुर शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी  स्टेडियम में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है. इसका लोकापर्ण खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था.

वर्तमान में यह मैदान फीफा से मान्यता प्राप्त है और स्टेडियम में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर का निर्माण कार्य जारी है. वहीं अब ग्राउंड बनने के बाद यहां पर पेवेलियन और  दीर्घा बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. बस्तर जिले के खेल अधिकारी राजेंद्र ढकाते ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड बनकर तैयार चुका है. इसे फीफा से भी मान्यता मिल गई है. इसके अलावा अर्न्तराष्ट्रीय  मापदंड के अनुरूप पेवेलियन और दर्शक  दीर्घा के निर्माण कार्य को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

 ग्राउंड में लग चुकी फ्लड लाईट

इसके तहत स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और अम्पायरों  के लिए अलग से रूम बनाए जाएंगे. इसके साथ ही यहां वीडियो एनालिसिस, मीडिया और टेक्निकल रूम के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी. जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस ग्राउंड में फ्लड लाईट लग चुकी है, लेकिन इसके लिए एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है. जिसके लिए विभाग आगे की कार्यवाही कर रहा है.

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जल्द ही  राज्य सरकार से बजट मिल जाएगा. इसके बाद पेवेलियन और दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. जिससे कि आने वाले सालों में यहां अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैच हो सकेंगे और बस्तर का नाम  रोशन होगा.

Chhattisgarh: पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू, गर्मी को देखते हुए होंगे ये इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget