एक्सप्लोरर

Bastar News: अंधाधुध हो रही बेशकीमती पेड़ों की कटाई, वन विभाग के अधिकारियों के भी शामिल होने के आरोप, क्या होगा एक्शन?

Bastar News: पेड़ों की अंधाधुंध कटाई में रेंजर की भी संलिप्तता भी बताई जा रही है. इसी रास्ते से होकर वन विभाग की टीम सोनपुर जाती है, लेकिन दोनों ओर कटे हुए विशाल पेड़ों का जखीरा उन्हें नजर नहीं आता.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बाद अब नारायणपुर जिले में भी वन अधिकार पट्टा के लालच में ग्रामीण अंधाधुध बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर रहे हैं. जिले के कुंदला गांव में पिछले कुछ दिन से लगातार ग्रामीण पेड़ो की अवैध कटाई कर रहे हैं. इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बाकायदा ग्रामीण कुछ जगहों पर पेड़ों की गर्डलिंग कर रहे हैं ताकि पेड़ जल्द से जल्द सूखने लगे और उसके बाद इसकी कटाई कर सकें. 

यह एरिया सोनपुर वन परिक्षेत्र के रिज़र्व फॉरेस्ट के कच्छ क्रमांक 25/ 30 के अंतर्गत आता है, जहां ग्रामीण वन अधिकार और राजस्व पट्टा के लालच में वनों की बेधड़क कटाई कर रहे हैं. इसके साथ ही फर्नीचर के लिए भी जंगल से बड़े पैमाने पर इमारती लकड़ियों को काटा जा रहा है.

पेड़ों की गर्डलिंग कर कर रहे अवैध कटाई
छत्तीसगढ़ का बस्तर घने जंगलों से घिरा हुआ है और इसे वनों का द्वीप भी कहा जाता है. इसके अलावा सागौन के पेड़ भी बस्तर में बड़ी संख्या में मौजूद हैं. इस वजह से हमेशा से तस्करों की नजर इन वनों पर रहती है. वहीं, जब से ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा देने का वादा किया गया है, उसके बाद से बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में ग्रामीणों के द्वारा वन अधिकार पट्टा के लालच में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं.

बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में कुछ साल पहले अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जानकारी मिली थी. अब नारायणपुर जिले के कुंदला और सोनपुर रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया में भी यह बात सामने आ रही है. दरअसल, ग्रामीण पेड़ों को काटने से पहले उसे सुखाने के लिए ट्री गर्डलिंग का तरीका अपना रहे हैं. इसके लिए जड़ से कुछ ऊपर पेड़ के चारों तरफ से छिलाई कर दी जाती है, जिससे पेड़ तेजी से सूखने लगता है. नारायणपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता पंकज यादव ने बताया कि नारायणपुर- सोनपुर मुख्य मार्ग से लगे हुए जंगल में स्थानीय ग्रामीण पिछले 1 साल से विशाल वृक्ष सहित इमारतें लकड़ियों की अंधाधुंध कटाई करने के साथ इन स्थलों पर झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से कब्जा भी कर रहे हैं. 

पंकज यादव की मानें तो पेड़ों की अंधाधुंध कटाई में इस क्षेत्र के रेंजर और डिप्टी रेंजर की भी संलिप्तता है. क्योंकि इसी रास्ते से होकर आए दिन वन विभाग की टीम सोनपुर तक जाती है. ऐसे में मुख्य मार्ग के दोनों ओर कटे हुए विशाल पेड़ों का जखीरा उन्हें नजर नहीं आता और कटाई कर रहे ग्रामीणों पर किसी प्रकार की कार्रवाई ना करना इस पेड़ कटाई की भूमिका में उन्हें संदिग्ध बनाता है.

जांच पूरी होने के बाद की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारी और नारायणपुर के उप वनमंडलाधिकारी अशोक सोनवानी का कहना है कि फॉरेस्ट की जमीन को पट्टे की जमीन बताकर अवैध कटाई की जा रही थी. कुछ जगहों पर पेड़ों की गर्डलिंग किए जाने की भी शिकायत मिली है. उक्त भूमि की नाप की गई है और विभाग के अधिकारी जांच भी कर रहे हैं. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि अगर विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पेड़ों की अवैध कटाई के खेल में संधिग्द पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों पर लगाए गंभीर आरोप, घरों में घुस कर भुट्टे और कैश चुराने का दावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget