एक्सप्लोरर

बस्तर दशहरा: 600 साल पुरानी परंपरा पर संकट, क्या जंगल बचाने के लिए रुकेगा विशाल रथ का निर्माण?

Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा, जो 75 दिनों तक मनाया जाता है, 600 साल पुरानी परंपरा पर संकट मंडरा रहा है. तिरिया ग्राम पंचायत ने रथ निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, जिससे जंगल घट रहे हैं.

75 दिनों तक मनाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की 600 साल पुरानी परंपरा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दरअसल इस पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र लकड़ियों से बनी विशालकाय 8 चक्कों का रथ होता है, इस रथ के निर्माण के लिए सबसे जरूरी लड़कियों की कटाई पर बस्तर जिले के तिरिया ग्राम पंचायत ने रोक लगा दी है.

इस पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि दशहरा के लिये रथ निर्माण के नाम पर जंगल से हर साल बेतहाशा लड़कियों की कटाई की जा रही है ,जिससे लगातार जंगल घट रहे है. इसलिए तिरिया पंचायत ने ग्राम सभा आयोजित कर यह निर्णय लिया है कि दशहरा रथ निर्माण के लिए तिरिया पंचायत से वनों की कटाई करने नहीं दी जाएगी. ग्राम पंचायत ने बकायदा इसकी जानकारी दशहरा समिति अध्यक्ष व बस्तर के सांसद महेश कश्यप के साथ बस्तर कलेक्टर और विधायक किरण देव को दी है.

'लगातार सिमटता जा रहा है जंगल'

दरअसल दशहरा समिति के द्वारा 8 चक्कों के विशालकाय रथ निर्माण के लिए ढाई से तीन मीटर मोटीई वाले 80 से 100 साल तक पुराने 70 से 80 वृक्ष कटवाए जाते हैं, जंगल से 100 -130 घन मीटर लकड़ी काटकर जंगल से लाकर शहर के सिरहासार चौक में रथ का निर्माण शुरू किया जाता है ,तिरिया पंचायत के ग्रामीणों का विरोध इस बात पर है कि दशहरा के नाम पर अनावश्यक वनों की कटाई हो रही है, और नये जंगल के विकास के लिए प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है इसकी वजह से जंगल लगातार सिमटता जा रहा है.

ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर लिया गया है फैसला

दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर में 600 सालों से विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, इस पर्व में 12 से अधिक अद्भुत रस्मे निभाई जाती है, एक तरफ जहां दशहरा (विजयदशमी)के दिन देश के कोने कोने में रावण का पुतला दहन किया जाता है ,लेकिन इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस दिन मां दंतेश्वरी देवी के छत्र और डोली को 8 चक्कों के विशालकाय रथ में रथारूढ़ कर शहर में परिक्रमा लगाने की परंपरा चली आ रही है, इस रथ निर्माण के लिए 80 से 100 वर्ष पुराने 70 से 80 वृक्षों की कटाई की जाती है, दशहरा से 1 महीने पहले ही इन वृक्षों को काटकर रथ निर्माण का कार्य शुरू किया जाता है, हर साल बस्तर जिले के अलग-अलग जंगलों से रथ निर्माण के लिए वनों की कटाई की जाती है.

वृक्ष की कटाई करने पर लगा दिया है रोक

इस बार जिला प्रशासन ने रथ निर्माण के लिये जगदलपुर वन परिक्षेत्र के तिरिया जंगल से वृक्षों की कटाई का फैसला लिया था, लेकिन तिरिया ग्राम पंचायत ने अपने जंगल क्षेत्र से वृक्ष की कटाई करने पर रोक लगा दिया है, तिरिया के सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने कहा कि जंगल से रथ निर्माण के नाम पर लगातार वनों की कटाई की गई है, जिससे जंगल उजड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि ग्राम सभा तिरिया को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार( बति) अंतर्गत 3057.78 हेक्टेयर क्षेत्र प्राप्त हुआ है, वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 4(1) और (च) के अंतर्गत ग्राम सभा द्वारा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना तैयार की गई है, इस योजना के अनुसार ग्राम सभा अपने जंगलों का संरक्षण, संवर्धन, प्रबंधन और सतत उपयोग कर सकता है.

वही गांव के फैसले को लेकर सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति तिरिया के सचिव बलिराम कश्यप ने बताया कि रथ निर्माण के नाम पर हर साल कई पुराने पेड़ों को काट दिया जाता है, जिससे जंगल समाप्त हो रहा है, और यह सही नहीं है यही वजह है कि पूरे गांव वालों ने ग्राम सभा कर इस फैसले को प्रस्तावित किया है कि अब वह अपने जंगलों से रथ निर्माण के नाम पर पेड़ो की कटाई नहीं करने देंगे.

ग्रामीणों से इस मामले पर की जाएगी चर्चा

वही इस मामले में बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष और सांसद महेश कश्यप का कहना है कि यह अच्छी बात है कि ग्रामीण वनों की कटाई के लिए और अपने जल जंगल जमीन के प्रति काफी जागरूक है ,लेकिन सिर्फ रथ निर्माण के लिए वृक्षों की कटाई से जंगल खत्म हो जाएगा ऐसा नहीं है, बस्तर की यह पुरानी परंपरा है, इस मामले में जरूर तिरिया पंचायत के ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी, वहीं सांसद ने कहा कि पिछले 2 सालों से दशहरा वन का चयन भी किया गया है, जहां समिति के द्वारा पौधारोपण भी किया जाता है, आने वाले समय में जरूर इसका फायदा भी मिलेगा, फिलहाल तिरिया पंचायत के ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी और 600 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन जरूर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget