एक्सप्लोरर

Bastar: कोरोना काल से बंद है ये एक्सप्रेस ट्रेन, लोगों ने आंदोलन कर केंद्रीय रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरोना काल से बंद हुई दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को दोबारा शुरू करने और रावघाट रेल लाइन के काम को पूरा करने की मांग को लेकर बस्तरवासियों ने बस्तर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया.

Chhattisgarh News: भले ही कोरोना काल देश के कई राज्यों में पूरी तरह से खत्म हो गया हो, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर में आज भी रेल प्रशासन के लिए कोरोना काल चल रहा है. यही वजह है कि कोरोना काल से बंद हुई दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को अब तक बस्तर से दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है. वहीं राजधानी रायपुर से जगदलपुर रावघाट रेल लाइन का काम दोबारा शुरू नहीं हो सका है, जिसके चलते बस्तरवासियों को बार-बार आंदोलन कर रेल प्रशासन को जगाना पड़ रहा है.

दरअसल, शनिवार को भी हजारों की संख्या में बस्तरवासियों ने बंद पड़े यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने और रावघाट रेल लाइन के काम को पूरा करने की मांग को लेकर बस्तर के रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया. साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री के नाम रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. रेल सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बस्तरवासियों का कहना है कि केंद्र सरकार को बस्तर के खनिज संपदा से हर साल अरबों खरबों रुपये की कमाई होती है. इसके बावजूद बस्तरवासी रेल सुविधाओं के लिए उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं. देश में कोरोना काल खत्म हो गया है, लेकिन रेल प्रशासन के कागजों में बस्तर के लिए ही कोरोना काल आज भी जिंदा है.

रेल सुविधाओं को लेकर सालों से हो रहे उपेक्षा का शिकार
यही वजह है कि कोविड काल से बंद पड़े पैसेंजर ट्रेनों को अब तक दोबारा शुरू नहीं किया गया है. इसके अलावा राजधानी रायपुर को जगदलपुर तक रेल मार्ग से जोड़ने के लिए पिछले 6 दशकों से की जा रही मांग को भी अनदेखा किया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान 9 मई 2015 को  रावघाट रेल लाइन को शुरू करने के लिए एनएमडीसी और सेल कंपनी से एमओयू साइन किया था. वहीं यह रेल लाइन 2022 दिसंबर महीने तक तक पूरी तरह से बन जानी थी, लेकिन बस्तर रेलवे प्राइवेट लिमिटेड ने रेल लाइन को राजधानी रायपुर से रावघाट तक ही बना कर छोड़ दिया है. क्योंकि रावघाट से केंद्र सरकार को बैलाडीला के पहाड़ियों से ज्यादा रावघाट के पहाड़ियों से आयरन प्राप्त हो रहा है. 

विरोध में 160 किलो मीटर की थी पदयात्रा
इस वजह से रायपुर से रावघाट तक ही रेल लाइन को बिछाया गया है, जिसके बाद अब तक जगदलपुर के लिए एक इंच का भी काम आगे नहीं बढ़ाया गया है. इसके साथ ही बस्तर रेलवे प्राइवेट लिमिटेड ने भी आगे काम करने से मना कर दिया है. कुल मिलाकर जगदलपुर तक रेल लाइन बिछेगी इसकी उम्मीद बस्तरवासियों के लिए केवल उम्मीद बनकर रह गई है. इससे पहले भी रेल आंदोलनकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए रावघाट के अंतागढ़ से जगदलपुर तक करीब 160 किलो मीटर की पदयात्रा की थी. साथ ही रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर रावघाट रेल लाइन को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की मांग की थी. इसके बावजूद इतने साल बीतने के बाद भी अब तक रावघाट रेल लाइन का काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है.

अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
इस वजह से बस्तर वासियों में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के रवैये के प्रति काफी नाराजगी है. रेल आंदोलनकारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आने वाले दो सालों में 2024 तक रावघाट रेल लाइन को जगदलपुर तक पूरा करने की मांग की है. साथ ही जल्द से जल्द जगदलपुर को राजधानी रायपुर से इस रेल लाइन के माध्यम से जोड़ने की मांग की है. वहीं अगर मांग पूरी नहीं होती है तो एक बार फिर से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है. शनिवार को हुए इस रेल आंदोलन में हजारों की संख्या में बस्तर वासियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे? BJP मीडिया प्रभारी पर छत्तीसगढ़ में FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget