एक्सप्लोरर

बस्तर में शव दफनाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सरपंच समेत 8 ग्रामीण घायल

Bastar News: बस्तर के बड़े बोदल गांव में शव दफनाने को लेकर एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आयी है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर बवाल में शामिल आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News: बस्तर के बड़े बोदल गांव में महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया. दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. पुलिस की मौजूदगी में बवाल हो गया. लाठी डंडों से सरपंच के साथ मारपीट की गई. सरपंच को काफी गंभीर चोट आई है. मारपीट में 8 ग्रामीण घायल हुए हैं. घायलों को नानगूर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डिमरापाल जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक विशेष समुदाय की महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए.

आक्रोशित विशेष समुदाय के लोगों ने गाली गलौज कर सरपंच पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. परपा थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि बड़े बोदल गांव में रविवार को महिला की मौत हो गई थी. महिला के शव को परिवार वालों निजी जमीन में दफनाया. सरपंच और ग्रामीणों ने शव दफनाने का विरोध किया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला के परिजनों ने हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपना लिया था. ग्रामीणों ने महिला के शव को गांव में दफनाने पर आपत्ति जताई. दोनों समुदाय के लोगों में विवाद शुरू हो गया.

शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़े

परपा पुलिस को मामले की जानकारी मिली. दल बल के साथ पहुंची परपा पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को रोकने का प्रयास किया. बताया जाता है कि धर्मांतरित विशेष समुदाय के  लोगों ने सरपंच समेत ग्रामीण और पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर दी. थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के मुताबिक 8 से 10 हमलावरों पर विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. मारपीट और बलवा में घायल हुए सरपंच और ग्रामीणों को डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया. सरपंच और अन्य 3 ग्रामीणों से विभिन्न हिंदू संगठन के लोग मिलने पहुंचे. पुलिस वीडियो के आधार पर बलवा में शामिल अन्य लोगों की भी शिनाख्त कर रही है.

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के ठिकाने पर ED का छापा, 2 करीबियों से भी पूछताछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget