एक्सप्लोरर

Dengue Cases: बस्तर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दंतेवाड़ा में मिले 30 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Dengue in Bastar: बस्तर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे है. अकेले 30 डेंगू पॉजिटिव दंतेवाड़ा में पाए गए है. बता दें कि बस्तर जिले में डेंगू से पिछले 2 सालों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

Bastar Dengue Cases: छत्तीसगढ़ के बस्तर में तेजी से डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. मानसून से पहले जांच के दौरान बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव आने वाले मरीजों का तत्काल ही ईलाज शुरू कर रहा है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून के पहले ही बड़ी संख्या में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की मिलने की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. डेंगू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और महिला और बुजुर्ग आ रहे हैं.

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप
बढ़ते डेंगू को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में दवा का छिड़काव नहीं होने से और कई ग्रामवासियों को मच्छरदानी नहीं मिलने की वजह से उन्हें मच्छरों के बीच रहना पड़ रहा है. जिसके चलते खासकर छोटे बच्चे मलेरिया और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं.

दंतेवाड़ा जिले में 30 से ज्यादा लोग डेंगू से ग्रसित
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अकेले दंतेवाड़ा जिले में ही अब तक 30 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इसमें बड़ी संख्या में एनएमडीसी के कर्मचारी भी हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. इसके अलावा बस्तर जिले में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है. शनिवार को डेंगू से 2 पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इन दोनों ही मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. 

वहीं 10 मरीजों के नमूने जांच के लिए दंतेवाड़ा से जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए हैं जहां 8 अन्य लोगों के पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है. हालांकि अब तक दंतेवाड़ा स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है. दंतेवाड़ा जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाख का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त दवा है. लेकिन बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव के वजह से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है. फिलहाल विभाग के लोगो के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

बस्तर में 2 सालों में 6 लोगों की डेंगू से हुई मौत
बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विभाग की ओर से मच्छरदानी नहीं मिली है, और न ही डेंगू से बचने के लिए गांवो में दवा का छिड़काव किया जा रहा है. यही हाल शहरी क्षेत्र का भी है जहां डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. जागरूकता का भी अभाव है. जिसके चलते तेजी से मच्छर पनप रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दो सालों में ही बस्तर संभाग के जिलो में डेंगू से 6 लोगों की जान चली गई है. जबकि 1500 से अधिक डेंगू से पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. वही इस साल भी मानसून से पहले बड़ी संख्या में बस्तर में डेंगू से पॉजिटिव मरीजों की मिलने की पुष्टि हो रही है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इससे निपटने के लिए सारी तैयारी पहले से ही दुरुस्त करने का दावा कर रहे है.

यह भी पढ़ें: Sukma: क्या जंगल में नकली नोट छाप रहे थे नक्सली? सुकमा में जवानों को छापेमारी में मिली प्रिंटर मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget