एक्सप्लोरर

Bastar City Bus: बस्तर में दम तोड़ रही सिटी बस की योजना, रखरखाव के अभाव में कई गाड़ियां हुईं कबाड़

Bastar City Bus Service: सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद बस्तर के ग्रामीणों को इससे काफी सुविधा मिल रही थी. कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी किफायती दाम में सिटी बस की सेवा मिल रही थी.

City Bus Service in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) जिले के ग्रामीण अंचलों के लोगों को किफायती दाम में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई सिटी बस सेवा (City Bus Services) योजना दम तोड़ती नजर आ रही है. रख रखाव के अभाव में सिटी बसें निगम के यार्ड में खड़े-खड़े कबाड़ में तब्दील होती जा रहीं हैं. लिहाजा, ग्रामीण शहर आने-जाने के लिए महंगे दामों में सफर करने के लिए मजबूर है.

रख-रखाव के अभाव में हुए कबाड़

दरअसल, अब से करीब 10 वर्ष पहले बीजेपी शासनकाल में सिटी बस की शुरुआत की गई थी. इसका मकसद जगदलपुर शहर के अलावा ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ सस्ते दामों में यात्री परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना था. इस योजना के तहत जगदलपुर शहर को 12 से अधिक सिटी बसें मिली थी, लेकिन पिछले 6 सालों से इन बसों का संचालन बंद है. इसकी वजह से करोड़ों की बसें यार्ड में खड़े-खड़े कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं.

व्यापार भी हो रहा है प्रभावित

सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद बस्तर के ग्रामीण अंचलों के लोगों को इससे काफी सुविधा मिल रही थी. ग्रामीणों के अलावा कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी किफायती दाम में सिटी बस की सेवा मिल रही थी. इसके अलावा ग्रामीण इलाके से सिटी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण जगदलपुर शहर से सीधे जुड़ गए थे. लिहाजा, सिटी बस सेवा से ग्रामीण इलाकों के जुड़ जाने से व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन बीते कई सालों से सिटी बस रखरखाव और मेंटेनेंस के अभाव में कबाड़ में तब्दील होती जा रही है.

निजी बस संचालक करते हैं मनमानी

बताया जा रहा है कि इन बसों के रखरखाव सही तरीके से नहीं किए जाने की वजह से सभी बसे खड़े-खड़े कबाड़ हो गई हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में यात्रियों से निजी बस संचालक मनमानी किराया वसूल रहे हैं. थोड़ी दूर के सफर के लिए लोगों को इन बसों में नहीं बिठाया जाता है और अगर बैठाया भी जाता है, तो उनसे ज्यादा पैसा वसूला जाता है.

लोगों को आ रही है सिटी बस की याद

लोग सिटी बस सेवा को याद करते हुए कहते हैं कि सिटी बस के संचालन से आस-पास के गांव में जाने वालों को भी सुविधा मिल रही थी. इधर बस्तर के जानकारों का कहना है कि वर्तमान में इन सिटी बसों को संचालित करने के लिए कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है. ऐसे में इन बसों को पूरी तरह से दुरुस्त करवाकर बस्तर के बेरोजगारों को किराए पर संचालित करने के लिए दे दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें भी रोजगार मिल सके और लोगों को भी सुविधा मिल जाए. 

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget