एक्सप्लोरर

Bastar News: कोरोना से बचने के लिए बढ़ाई गई सतर्कता, चौक चौराहों पर आपका इंतजार कर रही है ये टीम

बस्तर जिले में भी कोरोना जांच में तेजी ला दी गई है और एक बार फिर से बड़ी संख्या में करोना जांच दल की तैनाती जिले के विभिन्न जगहों पर की गई है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बस्तर जिले में भी कोरोना जांच में तेजी ला दी गई है और एक बार फिर से बड़ी संख्या में करोना जांच दल की तैनाती जिले के विभिन्न जगहों पर की गई है. शहर के मुख्य चौक चौराहों के साथ रेलवे स्टेशन ,बसअड्डा, एयरपोर्ट और सीमावर्ती क्षेत्रों में इस दल को तैनात किया गया है.

शहर के मुख्य चौक चौराहों में कोरोना जांच दल के तैनात किए जाने से राहगीर भी कोरोना जांच करवा रहे हैं. जांच दल की तैनाती कर जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में वर्तमान में 39 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 5 का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है और बाकी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है.

चौक चौराहों पर कोरोना जांच दल तैनात
कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोविड का प्रकोप कम होने के साथ ही शहर के कुछ ही जगहों पर जांच दल द्वारा कोरोना जांच किया जा रहा था लेकिन ओमीक्रोन के खतरे के बीच और कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए अब जगदलपुर शहर में और जिले के कई जगहों पर कोरोना जांच दल की तैनाती की गई है. जांच दल टीम चौक चौराहों में राहगीरों का भी कोरोना जांच कर रही है.

जांच दल द्वारा एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों टेस्ट किए जा रहे हैं. टीम द्वारा दिन में 100 से अधिक लोगों का जांच किया जा रहा है. बस्तर में कम संख्या में कोरोना के मामले मिल रहे हैं लेकिन प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने को कहा है. हर दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है.

आने वाले दिनों में 24 घंटे कोरोना जांच दल की तैनाती
फिलहाल अभी यह टीम शहर के मुख्य चौक चौराहों पर 12 घंटे ड्यूटी कर रही है. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में जांच का दायरा बढ़ाते हुए 24 घंटे कोरोना जांच दल को तैनात किया जाएगा. बस्तरवासी भी अस्पताल के चक्कर ना काटकर शहर के चांदनी चौक में तैनात कोरोना जांच दल के पास आसानी से जांच करवा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

Ratlam Crime: गैंगरेप का बदला लेने के लिए पति ने रची साजिश, जिलेटिन और डेटोनेटर से मौत के घाट उतारा

Indore Corona Cases: तीन दिनों से डरा रहे कोरोना के आंकड़े, 621 नए मरीजों के मिलने से बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget