एक्सप्लोरर

Bastar News: बीजेपी ने 6 ग्रामीणों की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, 5 सदस्यीय टीम ने की ये मांग

Chhattisgarh: जगदलपुर से लगे मालगांव में मुरूम खदान से मिट्टी खोदने गए 6 ग्रामीणों पर मलबा धंस जाने से उनकी मौत हो गई थी. बीजेपी ने इस घटना की जांच के लिए 5 सदस्यों की टीम बनाई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुछ दिन पहले हुए एक हादसे में 6 ग्रामीणों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल जगदलपुर से लगे मालगांव में मुरूम खदान से मिट्टी खोदने गए 6 ग्रामीणों पर मलबा धंस जाने से उनकी मौत हो गई थी. इस हादसे में तीन ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए थे. इस घटना के करीब सप्ताह भर बाद बीजेपी ने इस घटना की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश में 5 सदस्यों की टीम बनायी गई. इस टीम में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और बस्तर के पूर्व विधायक सुभाउराम कश्यप और जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्राही को शामिल किया गया.

मृतकों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा दे सरकार

बीजेपी के इस जांच दल ने बकायदा मालगांव पंचायत के घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों के साथ मुलाकात करने के बाद घायलों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. बीजेपी की टीम ने अपनी जांच पड़ताल में पाया कि सरकार के संरक्षण में मुरूम खदान का अवैध उत्खनन हो रहा था और आसपास के ठेकेदारों ने सांठगांठ कर यहां अवैध उत्खनन जारी रखा था. इस बीच ग्रामीण यहां से छुई मिट्टी निकालने पहुंचे हुए थे और हादसे का शिकार हो गए. बीजेपी की जांच टीम ने आरोप लगाया है कि यह जमीन फॉरेस्ट की है और इसमें अफसरों की मिलीभगत से अवैध उत्खनन हो रहा था.

बीजेपी के अनुसार प्रशासन के अधिकारियों की गलती की वजह से 6 ग्रामीणों को अपनी जान गवानी पड़ी. उन्होंने इन 6 मौतों का जिम्मेदार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को ठहराया है. साथ ही  बीजेपी की जांच कमेटी ने इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि और घायलों को 20 -20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है. बीजेपी जांच कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि सरकार के संरक्षण में मुरूम का अवैध उत्खनन हो रहा था. ग्रामीण यहां से छुई मिट्टी निकालने के लिए पहुंचे थे और यह हादसा हो गया. बीजेपी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से ही ग्रामीणों की मौत हुई है.

Chhattisgarh News: कड़कड़ाती ठंड में 40 हाथियों का दल बना मुसीबत, 15 घर तोड़ने के बाद मचा रहे उत्पात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget