एक्सप्लोरर

Bastar Accident News: बस्तर में दर्दनाक हादसा, AIIMS स्टाफ से भरी बस पलटी, एक की मौत 12 घायल

रायपुर से बस्तर आ रही ट्रेवलिंग बस का नेशनल हाईवे 30 में भानपुरी के पास एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) से बस्तर (Bastar) आ रही ट्रैवलिंग बस नेशनल हाईवे 30 में भानपुरी के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. वहीं इस बस में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. एक निजी बस में सवार होकर रायपुर एम्स (AIMS) हॉस्पिटल के स्टॉफ बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल और दशहरा पर्व में शामिल होने रायपुर से जगदलपुर आ रहे थे तभी भानपुरी के पास ये बस दुर्घटना की शिकार हो गई.

दो की हालत गंभीर
इसमें मौके पर ही असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुमेश सी की मौत हो गई. वहीं सभी 12 घायलों को भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल में रेफर किया गया है. घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य लोगों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है.

बस्तर घूमने आ रहे थे एम्स के स्टॉफ
भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रैवलिंग बस रायपुर से बस्तर के चित्रकोट की ओर जा रही थी. तभी फरसागुड़ा के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई. इसकी वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बस एनएच 30 पर बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई. हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई.

सभी दशहरा में शामिल होने आ रहे थे
घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया. रायपुर एम्स हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के सभी स्टाफ व्यक्तिगत तौर पर एक निजी ट्रैवलिंग बस कर बस्तर के चित्रकोट और दशहरा पर्व में शामिल होने आ रहे थे. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और गंभीर रूप से घायल दो लोगों का ऑपरेशन किया गया है. इनकी सेहत में भी सुधार होने की बात कहीं जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: ऑनलाइन सट्टे के कारोबार को लेकर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश

Raipur Sky Walk: BJP सरकार में बने स्काई वॉक में कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पूर्व मंत्री ने कहा- 'दम है तो जांच करा लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी

Embed widget