एक्सप्लोरर

बलरामपुर में सीएसएफ जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, दो की मौत, एक घायल

Chhattisgarh Firing News: बलरामपुर जिले के भूताही कैंप सीएसएफ कैंप में अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.

Balrampur News Today: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आज बुधवार (18 सितंबर) को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस फायरिंग में गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई है. 

सीएएफ जवान की फायरिंग में एक अन्य जवान घायल हो गया है. सीएएफ जवानों ने घायल को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटना क्रम की जांच में जुटी है.

एसपी ने की घटना की पुष्टि
दरअसल, बुधवार (18 सितंबर) को बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही कैंप में एक सीएएफ जवान ने अचानक अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया. आरोपी जवान ने फायरिंग अपने इंसास राइफल से किया था. बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. 

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स जवान के जरिये अचानक की गई फायरिंग से दो जवानों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है.

सरगुजा आईजी ने किया ये खुलासा
बलरामपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान के जरिये की फायरिंग में दो जवानों की मौत के मामले में सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि "अक्सर जंगलों में जो कैंप होते हैं, उन कैंपों में जवान मानसिक रूप से अवसाद से ग्रसित रहते हैं." 

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने आगे बताया कि "इसलिए मानसिक अवसाद से निपटने के लिए समय- समय पर जवानों को छुट्टियां भी दी जाती हैं, जिससे परिवार से मिल सकें." उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर क्या वजह थी, जिससे जवान ने इतना बड़ा कदम उठाया?

ये भी पढ़ें: Sukma: एक ही परिवार के पांच लोगों की जादू-टोना के शक में पीट-पीटकर हत्या, महिला समेत 12 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget